अगली खबर

Magahi Pan

रोहतास पत्रिका/सासाराम: बिहार के किसान अब पारंपरिक खेती से हटकर नई तकनीक और नई फसलों की खेती करने लगे हैं और इसमें उनका बेहतर भविष्य भी नजर आ रहा है। इसी कारण बिहार में नई फसलों एवं फलों के उत्पादन देखने को मिल रहा है। इधर रोहतास जिले के किसान भी अब पारंपरिक खेती को छोड़ नई खेती करने में जुट गए हैं और इसे उनको लाखों की आमदनी हो रही है।

रोहतास जिले के एक किसान ने स्ट्रॉबेरी की खेती कर कृषि वैज्ञानिकों के सारे दावों को फेल कर दिया था तो वहीं अब एक अन्य किसान ने अपने खेत में मगही पान की खेती कर एक बार फिर कृषि वैज्ञानिकों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। सासाराम प्रखंड अंतर्गत धौडाढ़ पंचायत के मेदनीपुर गांव के एक किसान पान की खेती कर लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया है। मेदनीपुर के रहने वाले किसान जितेंद्र कुमार ने महज प्रयोग रूप में पान की खेती की शुरुआत की थी। परंतु कुछ ही महीनों में बेहतर परिणाम मिलने के बाद उन्होंने वृहत पैमाने पर पान की खेती करनी शुरू कर दी।

जितेंद्र कुमार पान की खेती अपने खेत में उगा रहा है, जिससे पान के पत्ते की अच्छी निकासी हों रही है। इस पान की खेती को लोग दूर-दूर से देखने के लिए आ रहे हैं। किसान जितेंद्र कुमार का जुगाड़ और तरीका लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। हर कोई उनकी खेती की तारीफ कर रहा है और उनसे पान की खेती करने का गुर सीख रहे है।

जितेंद्र कुमार बताते है की वो खुद पान बेचते है और इसके लिए बाजार से पान का पत्ता लाते थे। उन्होंने बताया की महज प्रयोग के तौर पर पान का कुछ प्लांट लगाया था लेकिन उसके बेहतर परिणाम को देखते हुए अब वो व्यापक तौर पर उसकी खेती शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि अब वह अपने दुकान पर इसी पत्ते का पान बेचते हैं। उनके द्वारा बाजारों में भी इस पत्ते का सप्लाई किया जाता हैं जिससे उनको बेहतर आमदनी हो रही है।

Source: Bihar 24 News

अगली खबर

phc

रोहतास पत्रिका/रोहतास: रोहतास प्रखंड अंतर्गत तुम्बा पंचायत में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) को आठ साल पहले ग्रामीणों की सुविधा के लिए बनाया गया था, लेकिन यह अब तक चालू नहीं हो सका है। स्वास्थ्य केंद्र के बंद रहने के कारण अब यह खंडहर में तब्दील होने लगा है। इस वजह से आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले हजारों ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित हो रहे हैं।

तुम्बा पंचायत स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चालू होने के बाद तिलौथू और रोहतास प्रखंड में रहने वाले ग्रामीणों को नजदीक में ही स्वास्थ सेवाएं मिलना चालू हो जाएगा। फिलहाल इसके बंद होने के वजह से स्थानीय लोगों को इलाज कराने के लिए लगभग 10 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है। दूरी के वजह से कई लोगों को समय पर इलाज नहीं मिल पाता है।

ग्रामीणों का आक्रोश: स्थानीय ग्रामीणों ने कहा कि सरकार और प्रशासन के इस फैसले से लोगों को कोई राहत नहीं मिल सका है। अगर इस स्वास्थ्य केंद्र को चालू कर दिया जाता है तो सरकारी तंत्र का सही उपयोग हो सकता है और ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सकता है। उनका कहना है कि सरकारी संपत्ति का उपयोग न होने से यह नुकसान हो रहा है, और यह सरकारी संसाधनों की बर्बादी को दर्शाता है। लोगों ने जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, और जनप्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि इस मामले पर जल्द से जल्द विचार करते हुए केंद्र को चालू किया जाए।

Source/Report: 

अगली खबर

रोहतास पत्रिका/सासाराम: एचसीएल ग्रुप के संस्थापक शिवनादर की जनहित में पहल विद्याज्ञान प्रवेश परीक्षा को आज सबल ने रोहतास जिले के स्कॉटिश सेंट्रल स्कूल के प्रांगण में संपन्न कराया। विद्याज्ञान प्रवेश परीक्षा में पांचवी कक्षा में पढ़ने वाले छात्र भाग लिए एवं इस परीक्षा में जो छात्र अंतिम रूप से चयनित होंगे उनकी छठवीं से लेकर बारहवीं कक्षा तक की शिक्षा, आवासीय एवं सभी तरह के खर्च को एचसीएल ग्रुप द्वारा वहन किया जाएगा। सभी छात्र-छात्राओं को संस्था द्वारा देश के वर्ल्ड क्लास विद्यालय में शिक्षा लेने में सहायता प्रदान की जाएगी।

विद्यालय परिसर के अंदर शांति पूर्वक कदाचार मुक्त परीक्षा कराने के लिए एचसीएल ग्रुप से वैभव एवं अभिषेक परीक्षा नियंत्रक के रूप में केंद्र पर पूरे समय निरीक्षण में रहे। वहीं परीक्षा को शत् प्रतिशत उनके मानक स्तर के साथ संपन्न कराया गया। इस बात की पुष्टि करते हुए अरुणिश कुमार ने बताया की सबल अपने सभी तरह की जिम्मेदारी को सिर्फ इस वजह से पूर्ण कर पाया क्यूंकि इसके लिए संस्था के प्रत्येक सदस्य की निष्ठा समाहित रहती है।

विद्याज्ञान प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्रा की उम्र सीमा 31 मार्च 2012 से 31 मार्च 2014 तक निर्धारित थी। जबकि छात्र की उम्र 31 मार्च 2013 से लेकर 31 मार्च 2014 तक था। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में माता पिता की वार्षिक आय अधिकतम एक लाख रुपए जबकि शहरी क्षेत्र में अधिकतम दो लाख रुपए निर्धारित किया गया था।

सबल के सचिव रविशंकर पाण्डेय ने बताया की रोहतास जिले में इस परीक्षा को संचालित करने की जिम्मेदारी को निभाते हुए सामाजिक संस्था सबल ने कुल चार चरणों में बच्चों से संपर्क कर बच्चों के फॉर्म भरने, एडमिट कार्ड उन तक पहुंचाने, एवं बच्चों को उनके घर से परीक्षा केंद्र तक लाने एवं पहुंचाने की समुचित व्यवस्था के साथ परीक्षा को संपन्न कराया।

परीक्षा केंद्र पर निगरानी के लिए मिथिलेश पाठक, सोनम प्रिया, मनीष गुप्ता, आदित्य गोलू, नागेंद्र पाण्डेय, विशाल सहस्रामी, सुधांशु कुमार, रजनीश कुमार सिंह, अमन कुमार, अमृतेष कुमार, निर्भय कुमार, मोनू कुमार, धनेश मिश्र, चर्चितानंद पाठक, रवि कुमार, रविरंजन कुमार, नीरज कुमार को लगाया गया था। इस परीक्षा में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग तीन सौ की संख्या में विद्यालयी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

अगली खबर

Shark Entertainment

रोहतास पत्रिका/सासाराम: रोहतास जिले के साथ साथ बिहार और उत्तर प्रदेश में गीत संगीत में उभरते कलाकारों को बेहतर प्लेटफार्म उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सासाराम में Shark Entertainment (शार्क इंटरटेनमेंट) कंपनी की शुरुआत की गई। कंपनी के डायरेक्टर संजीव कुमार, रमेश कुमार सिंह, अंशुल कुमार, कौशल कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से केक काट कर शार्क इंटरटेनमेंट म्यूजिक कंपनी की शुरुआत की। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में भोजपुरी जगत की प्रसिद्ध एक्ट्रेस ज्योतिका पासवान एवं निकिता भरद्वराज भी मौजूद रहीं।

शार्क इंटरटेनमेंट कंपनी की शुरुआत स्वाति श्रेया शर्मा के गए गाने की लॉन्चिंग के साथ किया गया। वही कंपनी ने स्वाति श्रेया शर्मा के साथ 15 गानों के लिए कॉन्ट्रैक्ट भी साइन किया। कंपनी के डायरेक्टर ने बताया की बिहार के साथ साथ उत्तर प्रदेश में कई ऐसे उभरते युवा कलाकार है जिनको गाने के लिए बेहतर प्लेटफार्म नही मिल पाता है जिस वजह से उनकी कला दम तोड देती है। ऐसे ही कलाकारों को उनकी मंजिल तक पहुंचाने के लिए शार्क इंटरटेनमेंट की शुरुआत की गई है।

उनलोगों ने बताया की रोहतास जिले में कई ऐसे स्थान है जहां गाने की शूटिंग के लिए बेहतर लोकेशन उपलब्ध हो जायेगा। इससे रोहतास जिले में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। उन लोगों ने बताया की दहहरा और छठ पूजा के लिए रोहतास और कैमूर जिले के कई स्थानों पर गानों की शूटिंग शुरू की जाएगा। मौके पर सासाराम नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष चंद्रशेखर कुशवाहा, समाजसेवी रवि देवा, शशि प्रकाश, मेकअप आर्टिस्ट सोनी गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहें।

Facebook Page: Click Here

Instagram Page: Click Here

अगली खबर

Sadar Hospital

रोहतास पत्रिका/सासाराम: रोहतास में एक बार फिर विजिलेंस टीम द्वारा कार्यालय का सहायक लिपिक को गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी कब हुई जब सहायक लिपिक किसी काम को करने के आवाज में घूस लेने चाय दुकान पहुंचा था। मिली जानकारी के अनुसार सदर अस्पताल सासाराम स्थित सीएस कार्यालय में पोस्टेड लिपिक संतोष कुमार को निगरानी विभाग द्वारा 55000 रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है।

शिकायत के बाद गुप्त सूचना के आधार पर पहुंचे निगरानी विभाग के टीम द्वारा गौरक्षिणी स्थित चाय दुकान से लिपिक को गिरफ्तार किया है। हालांकि किस काम को करने के लिए पैसों का डिमांड किया था इसका अब तक खुलासा नहीं हो पाया है। फिलहाल लिपिक को गिरफ्तार करने के बाद निगरानी टीम पटना के लिए रवाना हो गई।

क्या कहते है सिविल सर्जन 

इस संदर्भ में रोहतास सिविल सर्जन डॉक्टर के एन तिवारी ने बताया कि उन्हें निगरानी के डीएसपी ने इस बात की सूचना दिया है। उन्होंने बताया कि निगरानी विभाग के डीएसपी पवन कुमार ने फोन कर बताया कि 55 हजार कैश के साथ उनके एक कर्मी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार कर्मी का नाम संतोष कुमार है और वो लिपिक के रूप में सिविल सर्जन कार्यालय में कार्यरत है।

2021 में भी एक क्लर्क हुआ था गिरफ्तार 

दिसंबर 2021 में सिविल सर्जन कार्यालय में ही कार्यरत राजकृष्ण नाम के एक क्लर्क को 10 हजार रिश्वत लेते हुए निगरानी विभाग ने गिरफ्तार किया था। जिसके बाद से सदर अस्पताल के कर्मियों के बीच खौफ हो गया था। हालांकि कुछ समय बीत जाने के बाद स्थिति सामान्य हो गई और पैसों का खेल फिर से शुरू हो गया। तीन वर्षों में हुए दो गिरफ़्तारी से साफ जाहीर होता है की सिविल सर्जन कार्यालय रिश्वतखोरी का अड्डा बना हुआ है।

अल्ट्रासाउंड, पैथोलॉजी और मेडिकल स्टोर से महिना फिक्स

रोहतास जिले में कई ऐसे अल्ट्रासाउंड सेंटर,पैथोलॉजी जांच घर, मेडिकल स्टोर एवं अस्पताल है जो अवैध रूप से संचालित होते है। अवैध केंद्रों के संचालनकर्ता द्वारा सिविल सर्जन कार्यालय में पदस्थापित कर्मियों को हर महीने मोटी रकम पहुचाई जाती है। नाम नहीं लिखने के शर्त पर सदर अस्पताल के ही एक कर्मी ने बताया कि सबसे महिना फिक्स है। अल्ट्रासाउंड सेंटर से 5-7 हजार, पैथोलॉजी जांच घर से 2-3 हजार और मेडिकल स्टोर से लगभग 500-1000 महिना लिया जाता है।

ताज़ा खबरें