अगली खबर

Rohtas Patrika/Patna: लेट्स इंस्पायर बिहार अभियान के तहत राज्य में उद्यमिता और रोजगार सृजन को नई दिशा देने के उद्देश्य से स्टार्ट-अप समिट 2025 का आयोजन 24 अगस्त को पटना के रविन्द्र भवन में होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10 बजे बिहार के उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे। दिल्ली स्थित एंजेल निवेशक अमित कुमार ने घोषणा की है कि चयनित 21 स्टार्ट-अप्स को 21 लाख रुपये का फंड प्रदान किया जाएगा।

इस अभियान का लक्ष्य 2047 तक विकसित भारत में विकसित बिहार का निर्माण करना है। शिक्षा, समता और उद्यमिता को मूल मंत्र बनाकर चल रहे इस अभियान से अब तक 2.5 लाख से अधिक लोग सीधे जुड़े हैं, जिनमें 15 हजार से अधिक उद्यमी और कॉर्पोरेट क्षेत्र से जुड़े वरिष्ठ लोग भी शामिल हैं। वर्तमान में 350 से अधिक स्टार्ट-अप्स इस अभियान के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

21 स्टार्ट-अप्स को मिलेगा सम्मान

इस समिट में बिहार के 21 ऐसे स्टार्ट-अप्स को “बिहार उद्यमिता सम्मान” दिया जाएगा, जिनमें 100 से अधिक लोगों को रोजगार मिल रहा है या जिनकी भविष्य की संभावनाएं अत्यंत प्रबल हैं। साथ ही इस अवसर पर ड्राफ्ट बिहार विजन 2047 डाॅक्यूमेंट भी जारी किया जाएगा, जिस पर सुझाव लेकर इसे 21 दिसंबर, 2025 को बेंगलूरू में आयोजित होने वाले बिहार @ 2047 विजन कॉन्क्लेव में बिहार को समर्पित किया जाएगा।

बड़े उद्यमियों और निवेशकों की मौजूदगी

कार्यक्रम में कई प्रमुख हस्तियां शामिल होंगी जिनमें विकास वैभव (मुख्य संरक्षक), सर्वेश कुमार (एमएलसी), सैयद शमाएल अहमद (राष्ट्रीय अध्यक्ष, PSACWA), विपुल कुमार (उपाध्यक्ष CtrlS), निरेन आनंद (सोशल फुटवियर उद्यमी), ओ.पी. सिंह (सीईओ, बर्नेट फार्मास्युटिकल्स), राहुल कुमार सिंह (मुख्य समन्वयक), डॉ. प्रीति बाला (गार्गी चैप्टर), सोनम मिश्रा (उपाध्यक्ष, सुलभ इंटरनेशनल) और अन्य शामिल हैं।
व्यापक अभियान

लेट्स इंस्पायर बिहार अभियान के तहत अब तक देश और विदेश में 2200+ कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। हाल के वर्षों में दिल्ली, दुबई, मुंबई, बेंगलुरू, हैदराबाद और वडोदरा तक इस अभियान की गूंज सुनाई दी है। इसके अलावा, बेगूसराय, आरा, सासाराम, छपरा और वैशाली में हुए बृहत जन संवादों में हजारों लोगों की भागीदारी रही।

सामाजिक और शैक्षणिक बदलाव की दिशा

यह अभियान सिर्फ उद्यमिता तक सीमित नहीं है, बल्कि 14 जिलों में 27 निःशुल्क शिक्षा केंद्र और 250 से अधिक स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से सामाजिक बदलाव का भी प्रयास कर रहा है। महिलाओं द्वारा संचालित गार्गी पाठशाला और चिकित्सकों द्वारा चलाए जा रहे जीवक अध्याय से अब तक हजारों लोग लाभान्वित हुए हैं। स्टार्ट-अप समिट 2025 न केवल बिहार के युवाओं को अवसर देगा, बल्कि राज्य को एक नए आर्थिक और सामाजिक बदलाव की ओर ले जाने का संकल्प भी है।

अगली खबर

रोहतास पत्रिका/कैमूर:  निगरानी विभाग ने भगवानपुर थाना के दो सब इंस्पेक्टरों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सब इंस्पेक्टरों में राशिद कमाल और लक्की आनंद शामिल हैं।

निगरानी विभाग के अनुसार, दोनों सब इंस्पेक्टर ₹40,000 की रिश्वत ले रहे थे, जब उन्हें गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई निगरानी विभाग की टीम ने की, जो रिश्वतखोरी के खिलाफ अभियान चला रही है।

गिरफ्तार किए गए दोनों सब इंस्पेक्टरों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। निगरानी विभाग की इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि रिश्वतखोरी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है।

विभाग की टीम लगातार ऐसे मामलों में कार्रवाई कर रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जा रहा है। इस मामले में आगे की जांच और कार्रवाई जारी है। दोनों सब इंस्पेक्टरों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

अगली खबर

iskcon patna

रोहतास पत्रिका/पटना: ISKCON पटना में आज से पवित्र कार्तिक महीने की शुरुआत के साथ दीपदान उत्सव की शुरुआत हो गई है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक मास को दामोदर मास भी कहते हैं। मान्यता यह भी है कि इस माह में पुण्य प्राप्त करना बेहद ही आसान और सहज होता है, क्योंकि कार्तिक मास में भगवान विष्णु के मंदिर में दीपक जलाना शुभ फलदायी होता है।

साथ ही गंगा स्नान का भी महात्म्य होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस माह में गंगा जी में भी दीपदान करते हैं और पूजा-पाठ करते हैं। जो जातक आरोग्यता प्राप्त करना चाहते हैं, उन्हें प्रात काल उठकर गंगा स्नान कर पीपल और तुलसी की पूजा करनी चाहिए, साथ ही दीपदान भी करना चाहिए। कार्तिक मास में आने वाली देव उठानी एकादशी एक महत्वपूर्ण धार्मिक तिथि है।

iskcon patna
मंदिर परिसर में प्रसाद ग्रहण करते भक्त

मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु चार महीने की निद्रा के बाद उठते हैं। इस दिन के बाद से भगवान की प्रात: कालीन पूजा आदि सभी मांगलिक कार्य शुरू होते हैं। कार्तिक मास की पहले पंद्रह दिनों के उपासना और दीपों के जलाने से जीवन में नई दिशा मिलती है। इन 15 दिनों के बाद भगवान विष्णु की निद्रा से उठने का समय आता है, और इसके साथ ही सारे मांगलिक कार्य शुरू होते हैं।

कार्तिक मास में, पवित्र नदियों में, मंदिरों में और अन्य स्थानों पर दीपों का दान किया जाता है। दीपों का प्रकाश करने से जीवन में प्रकाश और शुभता आती है। यह त्योहार समाज में आत्मा की शुद्धता और प्राचीन धार्मिक अदर्शों का महत्व स्थापित करता है। दीपदान की जानकारी ISKCON के प्रवक्ता नंदगोपाल दास ने दी। उन्होंने बताया की इस मौके पर हज़ारों भक्तों ने मंदिर में कार्तिक महीने के पहले दिन दीपदान किया, शरद पूर्णिमा के मौके विशेष प्रसाद भी भक्तों के बीच वितरित किया गया।

अगली खबर

jan Suraaj

रोहतास पत्रिका/पटना: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी में उम्मीदवारों का चयन जनता द्वारा किया जाएगा, ना कि किसी नेता या पार्टी के समूह द्वारा। यह एक अनूठी पहल होगी, जहां पहली बार भारत में किसी राजनीतिक दल के उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह से जनता की राय से होगा।

उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी में कोई व्यक्ति या नेताओं का समूह उम्मीदवारों का चयन नहीं करेगा। अमेरिका की तरह, जहां राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों का चयन जनता करती है, ठीक उसी प्रकार जन सुराज में भी उम्मीदवार जनता द्वारा चुने जाएंगे। इस तरह के प्रादर्शिता से चुनाव लड़ने वाले उमीदवारों को सहूलियत मिलेगी।

प्रशांत किशोर ने उदाहरण देते हुए कहा, अमेरिका में, जब राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होता है, तो कोई एक व्यक्ति या पार्टी का अध्यक्ष यह तय नहीं करता कि डोनाल्ड ट्रंप या कमला हैरिस को टिकट मिलेगा। उम्मीदवार खुद को प्रस्तुत करते हैं, जनता और पार्टी के बीच जाकर अपनी बात रखते हैं, और अंत में जिसे जनता चुनती है, वही उम्मीदवार बनता है। आगे उन्होंने बताया कि बिहार, जो लोकतंत्र की जननी है, यहीं से एक नया आगाज होगा।

मार्च से पहले जो भी लोग विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार बनना चाहते हैं, उन्हें जनता के सामने प्रस्तुत किया जाएगा। इसके बाद मार्च से नवंबर तक जन सुराज के संस्थापक सदस्य और जनता मिलकर इन उम्मीदवारों का मूल्यांकन करेंगे, और अंत में जिस पर जनता की मोहर लगेगी, वही जन सुराज का आधिकारिक उम्मीदवार बनेगा।

Source: Yash Chordia/Jan Suraaj

अगली खबर

Aashma Neupane

रोहतास पत्रिका/पटना: शांग्री-ला पैलेस में आयोजित ग्लोबल स्टार्स अवार्ड 2024 में नेपाल की आशमा न्युपाने को ‘सर्वश्रेष्ठ युवा मीडिया व्यक्तित्व’ का प्रतिष्ठित पुरस्कार मिला। यह सम्मान उन्हें बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री पूनम ढिल्लों के हाथों से प्राप्त हुआ, जो इस विशेष समारोह की सेलिब्रिटी गेस्ट थीं।

आशमा न्युपाने ने मीडिया के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय प्रतिभा और युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्त्रोत बनने की क्षमता के कारण यह पुरस्कार हासिल किया। उनके कार्य ने न केवल नेपाल में बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी युवा मीडिया व्यक्तित्वों के लिए एक मिसाल कायम की है।

इस अवसर पर, आशमा ने कहा, “यह पुरस्कार मेरे लिए एक बड़े सम्मान की बात है। मैं पूनम ढिल्लों जी का धन्यवाद करती हूं कि उन्होंने मुझे यह सम्मान दिया। यह पुरस्कार मुझे और भी प्रेरित करता है कि मैं अपने काम के प्रति और अधिक समर्पित रहूं।”

ग्लोबल स्टार्स अवार्ड 2024 का आयोजन नरुलाज एंड कंपनी द्वारा किया गया, जिसमें शिखा नरुला ने इसे सफलतापूर्वक संचालित किया। इस कार्यक्रम ने न केवल भारतीय और नेपाली प्रतिभाओं को मान्यता दी, बल्कि युवा प्रतिभाओं को अपनी पहचान बनाने का एक मंच भी प्रदान किया।

इस भव्य समारोह में अन्य प्रमुख हस्तियों और सम्मानित व्यक्तियों की उपस्थिति ने इसे और भी खास बना दिया। आशमा न्युपाने की इस उपलब्धि ने दर्शाया कि कैसे युवा पीढ़ी अपने हुनर और मेहनत से दुनिया में एक नई पहचान बना रही है। उनके द्वारा प्राप्त यह सम्मान न केवल उनकी व्यक्तिगत यात्रा का जश्न है, बल्कि यह सभी युवाओं के लिए प्रेरणा भी है कि वे अपने सपनों को साकार करने में आगे बढ़ें।

ताज़ा खबरें