रोहतास पत्रिका/सासाराम: प्रख्यात विद्वान प्रोफेसर एवं साहित्यकार डॉ.जीसीपी अभय के स्मृति सह सम्मान में प्रत्येक वर्ष “डॉ.अभय अवार्ड” दिए जाते हैं। इस वर्ष भी संस्था पटना व बेंगलूरू के सौजन्य से संस्था के अवैतनिक पदाधिकारीगण डाॅ. लता सिंह व डाॅ. विप्लव कुमार सिंह व मुख्य अतिथि प्रोफेसर डाॅ. चन्द्रमा सिंह ने प्रत्येक विभूतियों को राशि, प्रशस्तिपत्र, प्रतिक चिन्ह एवं पटका-अंगवस्त्र देकर सम्मानित व पुरस्कृत किया गया।
अवैतनिक अध्यक्ष मनोचिकित्सक डाॅ.विप्लव कुमार सिंह ने बताया कि देश के कई हिस्सों से विभिन्न क्षेत्र के विभूतियों से परिचय कर बहुत खुशी महसूस हो रही है। उनके उत्कृष्ट कार्यों से समाज के प्रत्येक आयामों को विशेष लाभ होगा, यह पूर्ण विश्वास है हमें। ऐसे विशिष्ट व्यक्तित्वों को सम्मानित कर संस्था खुद को गौरवान्वित महसूस कर रही है।
वहीं चयन समिति के मीडिया प्रभारी सह कोषाध्यक्ष डाॅ. लता सिंह ने बताया कि इस बार शिक्षा क्षेत्र से वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डाॅ. अमन मुर्मू, समस्तीपुर के देवेन्द्र भारती, गोड्डा के जया भारद्वाज, सम्मानित किया गया। पत्रिकारिता के क्षेत्र से संजीव कुमार, आमोद कुमार सिंह, पंकज कुमार को सम्मानित किया गया।
समाजसेवा के लिये मुंबई के अजित कुमार एवं रोहतास से मो. मोबीन अंसारी को सामाजिक कार्य में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इसबार साहित्य क्षेत्र के लिए हिन्दी प्रचार सेवा संस्थान अयोध्या के संस्थापक एवं “साहित्य सम्राट अयोध्या” मासिक पत्रिका के संपादक डाॅ. सम्राट अशोक मौर्य को सम्मानित किया गया है।
विदित हो कि प्रोफेसर डॉ.अभय जी के स्मृति में यह पुरस्कार बेंगलुरू के चीफ इंजीनियर एमके सिंह, शिला अभय व इंजीनियर सुमिता सिंह, डाॅ.एस देवराज, डाॅ. बी शर्मा, टीके सिंह आदि दर्जनों विद्वानों के संरक्षकत्व में दिये जाते रहे हैं।