Sanjeev Kumar

मैं रोहतास पत्रिका के साथ ईमानदार पत्रकारिता करने की कोशिश कर रहा हूँ, जिसका सरोकार आम जनता से है। अभी तक का मेरा सफ़र एक डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर रहा है। मुझे क्राइम से जुड़ें घटनाओं पर लिखना पसंद है।

अगली खबर

रोहतास पत्रिका/सासाराम: कुष्ठ के प्रति लोगों की गलत धारणा को दूर करने के साथ कुष्ठ बीमारी को जड़ से मिटाने के लिए सरकार द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत 1 से 13 फरवरी तक कुष्ठ पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसके तहत जिले के विभिन्न प्रखंडों में आशाकर्मी एवं स्वास्थ्य कर्मी अपने अपने कार्य क्षेत्र में घूम घूम कर लोगों को कुष्ठ के प्रति जागरूक कर रहे है। साथ ही लोगों की कुष्ठ के प्रति फैली नकरात्मक सोच को बदलने की कोशिश की जा रही है।

पखवाड़ा के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा कि कुष्ठ रोग छूने ने नहीं फैलता है। समय से इसकी पहचान कर इलाज कराने से दिव्यांग होने से बचा जा सकता है। इधर जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में भी कुष्ठ को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें कुष्ठ से पीड़ित लोगों की प्रति घृणा न करते हुए उन लोगों को मुख्य धारा से जोड़ने का संकल्प दिलवाया जा रहा है।

जनप्रतिनिधियों के सहयोग से चलाया जा रहा जागरूकता अभियान

13 फरवरी तक चलने वाले कुष्ठ पखवाड़ा में पंचायत एवं गाँव स्तर पर चलने वाले जागरूकता अभियान में स्वास्थ्यकर्मी जनप्रतिनिधियों का सहयोग लेकर भी कुष्ठ के प्रति लोगों को जागरूक करेंगे । साथ ही साथ साथ अपने क्षेत्र में जनप्रतिनिधि भी अपने स्तर से लोगों को जागरूक करेंगे और लोगों को बताएंगे कि कुष्ठ छुआछूत की बीमारी नहीं है। इसे इलाज से ठीक भी किया जा सकता है।

जिले में 364 कुष्ठ पीड़ित इलाजरत

जिला कुष्ठ नियंत्रण केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार रोहतास जिले में वर्तमान में 364 लोगों का इलाज जारी है। इसकी जानकारी देते हुए कुष्ठ नियंत्रण केंद के सहायक चिकित्सक जय प्रकाश राजभर ने बताया कि जिले में कुष्ठ के लगातार मरीज मिल रहे औऱ उनका इलाज जारी है। कुष्ठ को लेकर अभी भी लोगों में जागरूकता का अभाव है। जिस वजह से यह बीमाती कुष्ठ से पीड़ित लोगों को दिव्यांग बना देती है। उन्होंने बताया कि कुष्ठ का लक्षण एवं पहचान जरूरी है।

हाथ पैर की अंगुलियों में अचानक आये परिवर्तन एवं शरीर के किसी भी हिस्से में सूनापन व अचानक दाग धब्बा दिखाई दे तो इसे नजरंदाज न करें क्यों कि यह कुष्ठ के भी लक्षण हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि यदि इस तरह के लक्षण दिखाई दे तो तत्काल नजदीक के अस्पताल में संपर्क करें।

चलाया जा रहा स्पर्श लेप्रोसी जागरूकता अभियान

जिला कुष्ठ पदाधिकारी सह एसीएमओ डॉ अशोक कुमार ने बताया कि कुष्ठ रोग को लेकर लोगों में अभी भी कई भ्रांतियां फैली हुई हैं । इस वजह से कुष्ठ से पीड़ित लोग अस्पताल तक नहीं पहुंच पाते हैं। भ्रांतियों को तोड़ने के लिए स्पर्श लेप्रोसी अभियान के तहत लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस जागरूकता के माध्यम से जिले में कुष्ठ के छुपे हुए लोगों की पहचान हो पाएगी।

एसीएमओ ने लोगों से अपील की है कि कुष्ठ लक्षण दिखाई देने पर तत्काल नजदीकी सरकारी अस्पतालों में संपर्क करें। उन्होंने बताया कि कुष्ठ बीमारी को ठीक करने के लिए जिला स्वास्थ्य समिति लगातार प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि कुष्ठ पीड़ित रोगियों को जिला कुष्ठ निवारण केंद्र में नि:शुल्क जांच के साथ-साथ नि:शुल्क दवाइयां एवं किट उपलब्ध कराए जाते हैं। साथ ही कुष्ठ से पीड़ित मरीजों को सरकार द्वारा प्रतिमाह सहायता राशि भी प्रदान की जाती है।

अगली खबर

Prakash Liberary

रोहतास पत्रिका/सासाराम: स्थानीय बौलिया रोड स्थित नूरनगंज में प्रकाश लाइब्रेरी का उद्घाटन किया गया। लाइब्रेरी का उद्घाटन सासाराम नगर निगम के नवनिर्वाचित मेयर काजल कुमारी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर मेयर काजल कुमारी ने कहा कि जीवन स्तर में बदलाव और अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए हमें शिक्षित होना बहुत जरूरी है। आज बगैर शिक्षा के हम लोग अच्छी नौकरी की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं, और ना ही अच्छे समाज की कल्पना कर सकते हैं, इसलिए शिक्षा हम सबका अधिकार है।

उन्होंने कहा कि रोहतास जिला शिक्षा के लिए जाना जाता है और यहां के छात्र-छात्राएं देश के सभी राज्यों में नौकरी कर अपने शिक्षा और ज्ञान का लोहा मनवा रहें हैं। ऐसे में शिक्षा को और बेहतर करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि लाइब्रेरी एक ऐसा स्थान है जहां पर पढाई का बेहतर माहौल मिलता है। शहर में बहुत सारे निजी लाइब्रेरी है और बच्चे वहां से लाभान्वित हो रहे हैं। आने वाले समय में नगर निगम के द्वारा भी शहर के कई क्षेत्रों में बेहतर लाइब्रेरी की स्थापना किया जाएगा जहां प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए बेहतर सुविधा मुहैया कराई जाएगी।

लाइब्रेरी के संस्थापक शशि प्रकाश ने बताया कि लाइब्रेरी खोलने का मुख्य मकसद यहां के बच्चों को बेहतर माहौल देना है। इसी को देखते हुए बौलिया रोड में लाइब्रेरी की स्थापना की गई है, क्योंकि इस क्षेत्र में एक भी लाइब्रेरी नहीं है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में लाइब्रेरी खुलने से छात्र-छात्राओं को फायदे होंगे। यह लाइब्रेरी पूरी तरह से वातानुकूलित और सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरा से लैस है। लाइब्रेरी में हाई-स्पीड इंटरनेट के अलावा प्रतियोगिता की तैयारी के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले प्रतियोगी किताबों का संग्रह, जिससे इस लाइब्रेरी में आने वाले छात्र-छात्राओं को सहूलियत होगी। इस मौके पर समाजसेवी विवेक कुमार उर्फ डब्ल्यू भैया सहित सैकड़ों लोग भी मौजूद रहे।

अगली खबर

Josh event

रोहतास पत्रिका/पटना। नंबर वन शर्ट वीडियो ऐप ‘जोश’ के द्वारा राजधानी पटना में इंफ्ल्यूएंसर और सेलिब्रिटी मीट अप कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे यूपी, बिहार, बंगाल, महाराष्ट्र और झारखंड के जाने-माने सैकड़ों युवा क्रिएटरों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन जोश के कम्युनिटी मैनेजर कौशल सिन्हा, सारेगामा म्यूजिक के बिहार हेड निशांत गुंजन, जोनल मीडिया ग्रुप के डायरेक्टर संजीव कुमार सिंह, वोर्टेक्स मेट्रो मीडिया से सचिन कुमार व रिंकू सिंह, भोजपुरी इंफ्ल्यूएंसर रुचि सिंह और अंजलि झा ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में यूपी, बिहार, झारखंड के दर्जनों शहर से 120 से अधिक जोश क्रिएटरों ने भाग लिया।

Josh event
क्रिएटर को सम्मानित करते जोश ऑफिसियल एवं अन्य

कार्यक्रम में जोश ऐप के द्वारा अलग-अलग कटेगरी में बेहतर कंटेंट के लिए दस लोगों को सम्मानित किया गया। साथ ही 20 लोगों को कैंपेन में पार्टिसिपेट करने के लिए पुरुष्कृत किया गया। सारेगामा हम भोजपुरी के तरफ़ से 14 वीडियो क्रिएटर को कारवा मिनी और सारेगामा फ़ोन दिया गया। वहीं कार्यक्रम में विभिन्न तरह के प्रतियोगिताओं का भी आयोजन कराया गया जिसमें प्रत्येक विजेताओं को एक-एक हज़ार का शॉपिंग वाउचर दिया गया। कार्यक्रम का आयोजन वोर्टेक्स मेट्रो मीडिया ग्रुप द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्रुप से जुड़ें लोगों का अहम योगदान रहा।

Josh event
कार्यक्रम में मौजूद रिंकू सिंह एवं भोजपुरी क्रीएटर रुचि सिंह

कार्यक्रम को संबोधित करते हए जोश के कम्युनिटी मैनेजर कौशल सिन्हा ने कहा कि जोश ऐप ने देश में अपना अलग स्थान बनाया है और नए क्रिएटरों को बेहतर प्लेटफार्म देने का प्रयास किया जा रहा है। जोश पने सभी क्रिएटर्स के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय भाषा में भोजपुरी नंबर एक के स्थान पर आता है और भोजपुरी भाषा में क्रिएटर ग्रोथ के अपार संभावना है, जोश इस बात को सुनिश्चित करता है की उसके क्रिएटर ऐप के माध्यम से नेम, फ़ेम और ब्रांड मोनेटिज़ेशन से कुछ पैसे भी कमा सकते है। जोश लाइव के माध्यम से क्रिएटर गिफ्ट अर्न कर सकते है, जिसे आने वाले कुछ दिनों में आप सीधे अपने बैंक खाता में प्राप्त कर सकते है।

Josh event
स्टेज पर डांस करते जोशीले क्रियटर्स

इस कार्यक्रम में कुंदन यादव को बेस्ट भोजपुरी डांसर, अंजलि झा को बेस्ट भोजपुरी क्रिएटर, भोजपुरिया रानी और भोजपुरिया राजा को बेस्ट भोजपुरी जोड़ी, रवीश कुमार को भोजपुरी टॉप अचीवमेंट मेल, एकता गुप्ता को भोजपुरी टॉप अचीवमेंट फीमेल, कृष्ण केशरी को भोजपुरी राइजिंग स्टार, सीखा सिंह को भोजपुरी राइजिंग स्टार फीमेल तथा प्रिंस सिंह को भोजपुरी कॉमेडी क्रिएटर ऑफ़ द ईयर का अवार्ड से सम्मानित किया गया।

अगली खबर

dr abhay award

रोहतास पत्रिका/सासाराम: डॉ.अभय स्मृति पुरस्कार चयन समिति पटना, बेंगलुरू एवं साइकोसोशल रिसर्च औफ इंडिया ट्रस्ट के द्वारा संयुक्त रूप से डॉ.अभय अवार्ड से सम्मानित हुए जिले के कई विभूतियां। बता दें कि यह अवार्ड प्रख्यात साहित्यकार, पत्रकार, समाजसेवी व महान शिक्षाविद् प्रोफेसर डॉ.जीसीपी अभय के स्मृति में प्रत्येक वर्ष दिये जाते हैं। इस वर्ष भी संस्था के पदाधिकारीगण प्रत्येक विभूतियों के घर-कार्यस्थल पर जाकर विभूतियों को सम्मानित किया।

सम्मान वितरण टीम में प्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक चिकित्सक सह साहित्यसेवी डॉ. विप्लव कुमार सिंह तथा समाजसेविका डॉ. लता सिंह ने सक्रिय भूमिका निभायी। सम्मान वितरण टीम ने डॉ.अभय अवार्ड 2023 हेतु साहित्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिये सुश्री डॉ. इरम अनवर को पुरस्कृत किया। इनकी अबतक 4 पुस्तकें अंग्रेजी साहित्य से प्रकाशित हो चुकी है। इन्होंने काफी कम उम्र में ही साहित्यिक प्रतिभा हासिल कर लिया है।

पत्रकारिता के क्षेत्र में अंजली तिवारी, जी न्यूज से अमरजीत कुमार, रमेश कुमार सिंह, सत्येन्द्र चौबे, अविनाश कुमार श्रीवास्तव को पत्रकारिता व लेखन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिये पुरस्कृत किए गए। वहीं समाजसेवा क्षेत्र में कामेश्वर सिंह को सम्मानित किया गया। सभी चयनित विद्वानों को संस्था के अध्यक्ष मनोचिकित्सक डॉ. विप्लव सिंह एवं कोषाध्यक्ष समाजसेविका डॉ. लता सिंह ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया। इन्होंने संयुक्त रूप से कहा कि साहित्य, पत्रकारिता व समाजसेवा क्षेत्र हमारे समाज के दर्पण हैं, इन्हें हमेशा प्रोत्साहित किया जाते रहना चाहिए। प्रत्येक विभूतियों को प्रशस्ति पत्र, प्रतिक चिन्ह, अंगवस्त्र एवं 1,001 रूपये पुरस्कार राशि बैंक-चेक माध्यम द्वारा दिया गया।

अगली खबर

Rohtas sp

रोहतास पत्रिका/सासाराम: रोहतास व्यवहार न्यायालय ने शुक्रवार को रोहतास एसपी पर 5 हजार रुपए हर्जाना लगाते हुए कोर्ट में हाजिर होने का आदेश जारी किया है। अभियुक्त की उपस्थिति हेतु चल रहे 33 साल पुराने एक मामले में सुनवाई करते हुए एडीजे प्रथम मनोज कुमार की अदालत में रोहतास एसपी औश्र करगहर थानाध्यक्ष को कोर्ट में स्पष्टीकरण के साथ कोर्ट में उपस्थित होने का आदेश जारी किया है। कोर्ट ने दोनों पदाधिकारियों के लापरवाही को देखते हुए उनके खिलाफ 5000-5000 हर्जाने का भुगतान करने का भी आदेश जारी किया है।

कोर्ट में उपस्थित होने का आदेश

आपको बता दें कि यह मामला कोचस थाना कांड संख्या 9/1990 से जुड़ा हुआ है। दुष्कर्म से जुड़े इस मामले का ट्रायल सत्र वाद संख्या 340/93 में चल रहा है। इस मामले में कोर्ट ने मामले के एक अभियुक्त राजेंद्र डोम निवासी करगहर वार्ड संख्या दो के उपस्थिति के लिए करगहर थाना अध्यक्ष को पूर्व में शो कॉज नोटिस भी जारी किया था, जिसकी सूचना कोर्ट में रोहतास एसपी को भी दिया था। कोर्ट के बार-बार आदेश देने के बावजूद दोनों पदाधिकारियों के लापरवाही को देखते हुए कोर्ट ने आगामी निर्धारित तिथि 26 फरवरी को दोनों पदाधिकारियों को कोर्ट में सशरीर उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने का आदेश जारी किया है।

Source: Dainik Bhaskar

ताज़ा खबरें