रोहतास पत्रिका/सासाराम: डॉ.अभय स्मृति पुरस्कार चयन समिति पटना, बेंगलुरू एवं साइकोसोशल रिसर्च औफ इंडिया ट्रस्ट के द्वारा संयुक्त रूप से डॉ.अभय अवार्ड से सम्मानित हुए जिले के कई विभूतियां। बता दें कि यह अवार्ड प्रख्यात साहित्यकार, पत्रकार, समाजसेवी व महान शिक्षाविद् प्रोफेसर डॉ.जीसीपी अभय के स्मृति में प्रत्येक वर्ष दिये जाते हैं। इस वर्ष भी संस्था के पदाधिकारीगण प्रत्येक विभूतियों के घर-कार्यस्थल पर जाकर विभूतियों को सम्मानित किया।
सम्मान वितरण टीम में प्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक चिकित्सक सह साहित्यसेवी डॉ. विप्लव कुमार सिंह तथा समाजसेविका डॉ. लता सिंह ने सक्रिय भूमिका निभायी। सम्मान वितरण टीम ने डॉ.अभय अवार्ड 2023 हेतु साहित्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिये सुश्री डॉ. इरम अनवर को पुरस्कृत किया। इनकी अबतक 4 पुस्तकें अंग्रेजी साहित्य से प्रकाशित हो चुकी है। इन्होंने काफी कम उम्र में ही साहित्यिक प्रतिभा हासिल कर लिया है।
पत्रकारिता के क्षेत्र में अंजली तिवारी, जी न्यूज से अमरजीत कुमार, रमेश कुमार सिंह, सत्येन्द्र चौबे, अविनाश कुमार श्रीवास्तव को पत्रकारिता व लेखन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिये पुरस्कृत किए गए। वहीं समाजसेवा क्षेत्र में कामेश्वर सिंह को सम्मानित किया गया। सभी चयनित विद्वानों को संस्था के अध्यक्ष मनोचिकित्सक डॉ. विप्लव सिंह एवं कोषाध्यक्ष समाजसेविका डॉ. लता सिंह ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया। इन्होंने संयुक्त रूप से कहा कि साहित्य, पत्रकारिता व समाजसेवा क्षेत्र हमारे समाज के दर्पण हैं, इन्हें हमेशा प्रोत्साहित किया जाते रहना चाहिए। प्रत्येक विभूतियों को प्रशस्ति पत्र, प्रतिक चिन्ह, अंगवस्त्र एवं 1,001 रूपये पुरस्कार राशि बैंक-चेक माध्यम द्वारा दिया गया।