Sanjeev Kumar

मैं रोहतास पत्रिका के साथ ईमानदार पत्रकारिता करने की कोशिश कर रहा हूँ, जिसका सरोकार आम जनता से है। अभी तक का मेरा सफ़र एक डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर रहा है। मुझे क्राइम से जुड़ें घटनाओं पर लिखना पसंद है।

अगली खबर

drugs in Rohtas

रोहतास पत्रिका/बिक्रमगंज: जिले के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के भीड़भाड़ वाले इलाके तेंदुनी चौक के पास से पुलिस ने दो लोगों को ड्रग का सेवन करते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। उनके पास से प्रतिबंधित नशीली पदार्थ और इन्जेक्शन बरामद किया गया है। इस संबंध में रोहतास एसपी आशीष भारती ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि जिले में शराब के साथ पुलिस ड्रग सेवन के खिलाफ भी अभियान चला रही है।

इसी संबंद में मंगलवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बिक्रमगंज के तेंदुनी चौक के पास जुटे कुछ नशेड़ी ड्रग का सेवन कर रहे है। जिसके बाद बिक्रमगंज थाना की पुलिस ने छापेमारी कर तेंदुनी चौक के पास से धारुपुर निवासी अमित कुमार व अभिषेक कुमार को नशा का सेवन करते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार दोनों लोगों की पुलिस ने विधिवत तलाशी ली तो उनके पास से ड्रग, 0.6 एमजी का आठ ऐंप्‍यूल ब्यूप्रेनोर्फिन, नौ ऐंप्‍यूल फेनिरामाइन मैलेट, सात निडिल व एक सिरिंज बरामद किया गया है। दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों ने मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस गिरफ्तार अभियुक्तों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है ताकि ड्रग के धंधेबाजों का नेटवर्क का पता लगाया जा सके।

अगली खबर

Land mafia occupied the land of SP Jain College in Sasaram
  • एसपी जैन कॉलेज के जमीन को भूमाफिया से बचाने के लिए आगे आए शहर के प्रबुद्ध लोग

रोहतास पत्रिका/सासाराम: सदर प्रखण्ड स्थित न्यू एरिया के हेतिमपुर मौजा स्थित एसपी जैन कॉलेज के 92 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं ने कब्जा कर लिया है। कोर्ट के आदेशों का अवहेलना कर उक्त जमीन की घेराबंदी तथा अवैध निर्माण का कार्य धडले से चल रहा है। इस जमीन को बचाने को लेकर सोमवार को एसपी जैन कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रोफेसर गुरुचरण सिंह ने शहर के प्रबुद्ध लोगों के साथ एक बैठक किया।

इस बैठक में एसपी जैन कॉलेज से जुड़े उक्त जमीन के विषय में पूरी जानकारी दी गई और जमीन के कागजात प्रस्तुत किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो गुरूचरण सिंह ने बताया कि भू-माफियाओं द्वारा गलत तरीके से उक्त जमीन का कागज बनवा कर जमीन को बेचा जा रहा है। इसको लेकर जिलाधिकारी को आवेदन देकर अवगत करा दिया गया है।

1986 तक कॉलेज के नाम से कटा है रसीद 

उक्त जमीन का वर्ष 1986 तक का रसीद कॉलेज के नाम से कटता था। उसके बाद वर्ष 1993 में जमीन को लेकर मामला कोर्ट में चला गया था। जो अभी भी कोर्ट में लंबित है। वर्ष 1996 में भूमि सुधार उप समाहर्ता सासाराम ने अपने लिखित आदेश में बताया कि सारे साक्ष्य देखने के बाद यह प्रतीत होता है कि महाविद्यालय के तत्कालीन प्राचार्य को विधिवत नोटिस तालीम नहीं है बल्कि महाविद्यालय के दो अनुसेवकों का जाली हस्ताक्षर प्राप्त कर तमिला दिखाया गया है।

सम्मानित शपथ पत्र दोनों अनुसएवकों से कराया गया है। उपरोक्त परिस्थितियों में स्पष्ट होता है कि आदेश विधिवत दोनों पक्ष के सुने बिना पारित किया गया है। अतः निम्न न्यायालय अंचलाधिकारी को आदेश दिया जाता है कि अपने स्तर से दोनों पक्षों को समझ सुनवाई  तथा जांच करें तथा उपलब्ध साक्ष्य एवं परिस्थितियों में पुनः निर्णय अपने स्तर पर ले और भूमि सुधार उप समाहर्ता ने सभी साक्ष्यों को न्यायालय को वापस भेज दिया।

मामला जब तक लंबित है, तब तक महाविद्यालय के अधीन रहेगा जमीन: तत्कालीन अंचलाधिकारी 

उसके बाद तत्कालीन सीओ ने हसन अली के वारिसों की जमाबंदी को खारिज कर दिया था। वर्ष 1997 में सासाराम के तत्कालीन अंचल अधिकारी ने आदेश दिया कि जब तक उक्त जमीन से जुड़ा मामला न्यायालय में है तब तक जमीन महाविद्यालय के अधीन रहेगा। उसके बाद वर्ष 1998 में न्यायालय समाहर्ता ने जमीन के आवेदक के आवेदन को निरस्त कर दिया था।

हेतिमपुर में महाविद्यालय के 276 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा 

बैठक में मौजूद पूर्व प्रधानाचार्य डॉ काशीनाथ सिंह ने बताया कि हेतिमपुर में एसपी जैन महाविद्यालय का लगभग 276 डिसमिल जमीन है। उक्त जमीन पर भू-माफियाओं की गंदी नजर है। उन्होंने बताया कि भू-माफिया द्वारा जब-जब उक्त जमीन पर अतिक्रमण किया गया, तब-तब  कानूनी कार्रवाई के माध्यम से उसे रुकवाने की कोशिश की गई।

कोर्ट में मामला चलने के बाउजूद उक्त जमीन पर दूसरे पक्ष द्वारा निर्माण कार्य कराया जा रहा था। कोर्ट ने इसपर आपती जताते हुए तत्काल निर्माण कार्य पर रोक लगा दिया। न्यायालय के आदेश के बाउजूद भू-माफियाओं द्वारा उक्त जमीन का नगर परिषद तथा अंचल कार्यालय के समक्ष गलत दस्तावेज दे कर जमीन की जमाबंदी करवा लिया गया। अब उस जमीन का पलोटींग कर बेचा जा रहा है।

सोमवार को हुए बैठक में कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ काशीनाथ सिंह, प्रोफेसर विजय कुमार सिंह, मोहम्मद खुर्शीद आलम, डॉक्टर अबू फजल, राजीव रंजन टूटूल, विमल सिंह, इनकम टैक्स वकील कुंदन सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता अखिलेश कुमार सिंह, प्रमोद कुमार, अली हुसैन, छात्र नेता प्रमोद सिंह, सहित महाविद्यालय के कर्मी एवं शहर के अन्य लोग मौजूद थे।

अगली खबर

Death of pregnant Lady

रोहतास पत्रिका/नासरीगंज: नासरीगंज में निजी क्लिनिक में प्रसव के दौरान एक महिला की मृत्यु हो गई। मृत्यु के बाद मृतिका के परिजनों ने जमकर हंगामा किया। क्लिनिक में प्रसव कराने आई महिला नासरीगंज प्रखण्ड के लाला अतिमी निवासी अजय कुमार की 24 वर्षीय पत्नी नीतू देवी बताई जाती है। मरीज की मृत्यु होते देख चिकित्सक क्लिनिक छोड़ कर फरार हो गईं।

प्रसव के बाद बिगड़ा महिला की तबीयत 

मृतका के पति विजय कुमार ने बताया कि रविवार सुबह अपने गांव से चिकित्सक के यहां प्रसव कराने आया था। दोपहर बाद मृतक महिला का चिकित्सक ने प्रसव कराया जिसमें बच्चा स्वस्थ्य हुआ लेकिन मां की हालत बिगड़ने लगी। देर शाम चिकित्सक ने परिजनों को मरीज को घर या कही और ले जाने की बात कही गई। इसी क्रम में महिला की मृत्यु हो गई।

चिकित्सक को बुलाने पर अड़े परिजन 

परिजनों ने देर रात तक चिकित्सक के सामने आने को लेकर हंगामा करते रहे। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा बुझा कर शांत कराने की कोशिश करती रही। अंत में पुलिस ने डॉक्टर  पर प्राथमिकी दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। परिजन एक ही रट लगाते रहे,  अब फर्जी चिकित्सक की क्लिनिक को चलने नहीं देंगे।

पुलिस ने क्लिनिक किया सील 

महिला के मौत के बाद परिजन क्लिनिक में तोड़-फोड़ करने पर उतारू हो गए थे। थानाध्यक्ष सुभाष कुमार ने बताया कि चिकित्सक पर परिजनों के द्वारा दिये गए आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।मृतका के शव को पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है। क्लिनिक को सील कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

अगली खबर

रोहतास पत्रिका/नई दिल्ली: द्वारका सीतापुरी से एक शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है. जहां पर एक नेत्रहीन युवती के साथ मदद के नाम पर घिनौना काम किया गया है. उप पुलिस आयुक्त शंकर चौधरी ने गुरुवार को इस बात की पुष्टि कर दिया है. उन्होंने बताया कि महिला को विकासपुरी में बस से उतरना था लेकिन सीतापुरी स्टैंड पर उतर गई.

सड़क पार करने के लिए मांगी मदद 

सितापूरी में सड़क पार करने के लिए मदद मांगी. मदद करने वाला युवक ने युवती को सुनसान सड़क की तरफ ले गया और उसके साथ रेप किया. लड़की चीखती-चिल्लाती रही लेकिन युवक ने एक नहीं सुनी और घिनौना काम किया. आरोपी रेप करने के बाद फरार हो गया. घटना के बाद महिला किसी तरह विकासपुरी के लिए बस पकड़कर अपने घर पहुंची.

क्या कहते है उप पुलिस आयुक्त

अस्पताल से रिपोर्ट मिलने के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि तकनीकी साक्ष्य के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. वहीं मौके पर दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने महिला से उनके कार्यालय में मुलाकात की और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया है.

प्रतिदिन 80-90 रेप के मामले होते है दर्ज

आपको बता दे, राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की 2019 की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार देश भर में औसतन हर रोज 88-90 रेप के मामले दर्ज होते हैं. रिपोर्ट के मुताबिक राजस्थान में सबसे अधिक रेप के मामले दर्ज होते है. यानी पूरे भारत में सबसे अधिक रेप राजस्थान में होता है. वहीं महिला आयोग द्वारा इसको लेकर सरकार से मदद की गुहार लगाई गई है.

अगली खबर

पटना: जातिगत जनगणना को लेकर सभी पार्टियों की सर्वदलीय बैठक बुलाई गई थी. ये बैठक पटना में आयोजित हुआ था. जहां RJD का प्रतिनिधित्व तेजस्वी यादव कर रहे थे. तेजस्वी यादव ने कहा कि बिल को अगली कैबिनेट बैठक में लाने और नवंबर के महीने में इसे शुरू करनी चाहिए. उनका आगे कहना था कि छठ पुजा में बिहार से बाहर रहने वाले कई लोग घर आते हैं इस समय आकड़े सही प्राप्त होंगे, और पर्याप्त समय भी तैयारी करने के लिए मिल जाएगा. पूर्व उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जातीय जनगणना है ना कि जनगणना, ये हमारी जीत है. बैठक के दौरान तेजस्वी ने बताया कि इसमें मानव शास्त्रियों को शामिल करने के लिए अपना सुझाव दिया है. इसे लेकर केन्द्र सरकार को आगे आना चाहिए और आर्थिक रुप से समर्थन करना चाहिए. ये फैसला बिहार के रहने वाले लोगों के हित में है.

नीतीश कुमार ने कही ये बात

बिहार प्रदेश के मुखिया नीतीश कुमार ने बैठक को लेकर अपनी खुशी जताई. उन्होंने कहा कि सरकार राष्ट्रीय स्तर पर जाति जनगणना कराने के लिए केंद्र की अनिच्छा के बाद राज्य में “सभी जातियों और समुदायों का सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण” करेगी. वही सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता करने के बाद, कुमार ने कहा कि विशाल अभ्यास के लिए आवश्यक कैबिनेट मंजूरी जल्द ही दी जाएगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि ये खुशी के बात है कि सभी दलों के लोगों ने इस बैठक को लेकर सर्वसम्मति से समर्थन किया है.

बीजेपी से कौन-कौन शामिल

उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और राज्य इकाई के प्रमुख संजय जायसवाल ने बैठक में भाग लिया. बीजेपी अपने केन्द्र के फैसले पर अडिग रही. इस बैठक को लेकर बीजेपी के नेताओं ने कैमरे से बचने की कोशिश की. जातीय जनगणना को लेकर बीजेपी के कई नेता इसके हक में नहीं है लेकिन उनके भी अपनी मजबूरी है. आपको बता दें कि केन्द्र सरकार ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि अगर राज्य सरकार जातीय जनगणना कराना चाहती है तो राज्य सरकार स्वतंत्र है. केन्द्र सरकार के तरफ से कोई भी आर्थिक मदद नहीं मिल पाएगी.

ताज़ा खबरें