अगली खबर

रोहतास पत्रिका/कैमूर:  निगरानी विभाग ने भगवानपुर थाना के दो सब इंस्पेक्टरों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सब इंस्पेक्टरों में राशिद कमाल और लक्की आनंद शामिल हैं।

निगरानी विभाग के अनुसार, दोनों सब इंस्पेक्टर ₹40,000 की रिश्वत ले रहे थे, जब उन्हें गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई निगरानी विभाग की टीम ने की, जो रिश्वतखोरी के खिलाफ अभियान चला रही है।

गिरफ्तार किए गए दोनों सब इंस्पेक्टरों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। निगरानी विभाग की इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि रिश्वतखोरी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है।

विभाग की टीम लगातार ऐसे मामलों में कार्रवाई कर रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जा रहा है। इस मामले में आगे की जांच और कार्रवाई जारी है। दोनों सब इंस्पेक्टरों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

अगली खबर

iskcon patna

रोहतास पत्रिका/पटना: ISKCON पटना में आज से पवित्र कार्तिक महीने की शुरुआत के साथ दीपदान उत्सव की शुरुआत हो गई है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक मास को दामोदर मास भी कहते हैं। मान्यता यह भी है कि इस माह में पुण्य प्राप्त करना बेहद ही आसान और सहज होता है, क्योंकि कार्तिक मास में भगवान विष्णु के मंदिर में दीपक जलाना शुभ फलदायी होता है।

साथ ही गंगा स्नान का भी महात्म्य होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस माह में गंगा जी में भी दीपदान करते हैं और पूजा-पाठ करते हैं। जो जातक आरोग्यता प्राप्त करना चाहते हैं, उन्हें प्रात काल उठकर गंगा स्नान कर पीपल और तुलसी की पूजा करनी चाहिए, साथ ही दीपदान भी करना चाहिए। कार्तिक मास में आने वाली देव उठानी एकादशी एक महत्वपूर्ण धार्मिक तिथि है।

iskcon patna
मंदिर परिसर में प्रसाद ग्रहण करते भक्त

मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु चार महीने की निद्रा के बाद उठते हैं। इस दिन के बाद से भगवान की प्रात: कालीन पूजा आदि सभी मांगलिक कार्य शुरू होते हैं। कार्तिक मास की पहले पंद्रह दिनों के उपासना और दीपों के जलाने से जीवन में नई दिशा मिलती है। इन 15 दिनों के बाद भगवान विष्णु की निद्रा से उठने का समय आता है, और इसके साथ ही सारे मांगलिक कार्य शुरू होते हैं।

कार्तिक मास में, पवित्र नदियों में, मंदिरों में और अन्य स्थानों पर दीपों का दान किया जाता है। दीपों का प्रकाश करने से जीवन में प्रकाश और शुभता आती है। यह त्योहार समाज में आत्मा की शुद्धता और प्राचीन धार्मिक अदर्शों का महत्व स्थापित करता है। दीपदान की जानकारी ISKCON के प्रवक्ता नंदगोपाल दास ने दी। उन्होंने बताया की इस मौके पर हज़ारों भक्तों ने मंदिर में कार्तिक महीने के पहले दिन दीपदान किया, शरद पूर्णिमा के मौके विशेष प्रसाद भी भक्तों के बीच वितरित किया गया।

अगली खबर

jan Suraaj

रोहतास पत्रिका/पटना: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी में उम्मीदवारों का चयन जनता द्वारा किया जाएगा, ना कि किसी नेता या पार्टी के समूह द्वारा। यह एक अनूठी पहल होगी, जहां पहली बार भारत में किसी राजनीतिक दल के उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह से जनता की राय से होगा।

उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी में कोई व्यक्ति या नेताओं का समूह उम्मीदवारों का चयन नहीं करेगा। अमेरिका की तरह, जहां राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों का चयन जनता करती है, ठीक उसी प्रकार जन सुराज में भी उम्मीदवार जनता द्वारा चुने जाएंगे। इस तरह के प्रादर्शिता से चुनाव लड़ने वाले उमीदवारों को सहूलियत मिलेगी।

प्रशांत किशोर ने उदाहरण देते हुए कहा, अमेरिका में, जब राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होता है, तो कोई एक व्यक्ति या पार्टी का अध्यक्ष यह तय नहीं करता कि डोनाल्ड ट्रंप या कमला हैरिस को टिकट मिलेगा। उम्मीदवार खुद को प्रस्तुत करते हैं, जनता और पार्टी के बीच जाकर अपनी बात रखते हैं, और अंत में जिसे जनता चुनती है, वही उम्मीदवार बनता है। आगे उन्होंने बताया कि बिहार, जो लोकतंत्र की जननी है, यहीं से एक नया आगाज होगा।

मार्च से पहले जो भी लोग विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार बनना चाहते हैं, उन्हें जनता के सामने प्रस्तुत किया जाएगा। इसके बाद मार्च से नवंबर तक जन सुराज के संस्थापक सदस्य और जनता मिलकर इन उम्मीदवारों का मूल्यांकन करेंगे, और अंत में जिस पर जनता की मोहर लगेगी, वही जन सुराज का आधिकारिक उम्मीदवार बनेगा।

Source: Yash Chordia/Jan Suraaj

अगली खबर

Aashma Neupane

रोहतास पत्रिका/पटना: शांग्री-ला पैलेस में आयोजित ग्लोबल स्टार्स अवार्ड 2024 में नेपाल की आशमा न्युपाने को ‘सर्वश्रेष्ठ युवा मीडिया व्यक्तित्व’ का प्रतिष्ठित पुरस्कार मिला। यह सम्मान उन्हें बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री पूनम ढिल्लों के हाथों से प्राप्त हुआ, जो इस विशेष समारोह की सेलिब्रिटी गेस्ट थीं।

आशमा न्युपाने ने मीडिया के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय प्रतिभा और युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्त्रोत बनने की क्षमता के कारण यह पुरस्कार हासिल किया। उनके कार्य ने न केवल नेपाल में बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी युवा मीडिया व्यक्तित्वों के लिए एक मिसाल कायम की है।

इस अवसर पर, आशमा ने कहा, “यह पुरस्कार मेरे लिए एक बड़े सम्मान की बात है। मैं पूनम ढिल्लों जी का धन्यवाद करती हूं कि उन्होंने मुझे यह सम्मान दिया। यह पुरस्कार मुझे और भी प्रेरित करता है कि मैं अपने काम के प्रति और अधिक समर्पित रहूं।”

ग्लोबल स्टार्स अवार्ड 2024 का आयोजन नरुलाज एंड कंपनी द्वारा किया गया, जिसमें शिखा नरुला ने इसे सफलतापूर्वक संचालित किया। इस कार्यक्रम ने न केवल भारतीय और नेपाली प्रतिभाओं को मान्यता दी, बल्कि युवा प्रतिभाओं को अपनी पहचान बनाने का एक मंच भी प्रदान किया।

इस भव्य समारोह में अन्य प्रमुख हस्तियों और सम्मानित व्यक्तियों की उपस्थिति ने इसे और भी खास बना दिया। आशमा न्युपाने की इस उपलब्धि ने दर्शाया कि कैसे युवा पीढ़ी अपने हुनर और मेहनत से दुनिया में एक नई पहचान बना रही है। उनके द्वारा प्राप्त यह सम्मान न केवल उनकी व्यक्तिगत यात्रा का जश्न है, बल्कि यह सभी युवाओं के लिए प्रेरणा भी है कि वे अपने सपनों को साकार करने में आगे बढ़ें।

अगली खबर

Josh event

रोहतास पत्रिका/पटना। नंबर वन शर्ट वीडियो ऐप ‘जोश’ के द्वारा राजधानी पटना में इंफ्ल्यूएंसर और सेलिब्रिटी मीट अप कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे यूपी, बिहार, बंगाल, महाराष्ट्र और झारखंड के जाने-माने सैकड़ों युवा क्रिएटरों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन जोश के कम्युनिटी मैनेजर कौशल सिन्हा, सारेगामा म्यूजिक के बिहार हेड निशांत गुंजन, जोनल मीडिया ग्रुप के डायरेक्टर संजीव कुमार सिंह, वोर्टेक्स मेट्रो मीडिया से सचिन कुमार व रिंकू सिंह, भोजपुरी इंफ्ल्यूएंसर रुचि सिंह और अंजलि झा ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में यूपी, बिहार, झारखंड के दर्जनों शहर से 120 से अधिक जोश क्रिएटरों ने भाग लिया।

Josh event
क्रिएटर को सम्मानित करते जोश ऑफिसियल एवं अन्य

कार्यक्रम में जोश ऐप के द्वारा अलग-अलग कटेगरी में बेहतर कंटेंट के लिए दस लोगों को सम्मानित किया गया। साथ ही 20 लोगों को कैंपेन में पार्टिसिपेट करने के लिए पुरुष्कृत किया गया। सारेगामा हम भोजपुरी के तरफ़ से 14 वीडियो क्रिएटर को कारवा मिनी और सारेगामा फ़ोन दिया गया। वहीं कार्यक्रम में विभिन्न तरह के प्रतियोगिताओं का भी आयोजन कराया गया जिसमें प्रत्येक विजेताओं को एक-एक हज़ार का शॉपिंग वाउचर दिया गया। कार्यक्रम का आयोजन वोर्टेक्स मेट्रो मीडिया ग्रुप द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्रुप से जुड़ें लोगों का अहम योगदान रहा।

Josh event
कार्यक्रम में मौजूद रिंकू सिंह एवं भोजपुरी क्रीएटर रुचि सिंह

कार्यक्रम को संबोधित करते हए जोश के कम्युनिटी मैनेजर कौशल सिन्हा ने कहा कि जोश ऐप ने देश में अपना अलग स्थान बनाया है और नए क्रिएटरों को बेहतर प्लेटफार्म देने का प्रयास किया जा रहा है। जोश पने सभी क्रिएटर्स के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय भाषा में भोजपुरी नंबर एक के स्थान पर आता है और भोजपुरी भाषा में क्रिएटर ग्रोथ के अपार संभावना है, जोश इस बात को सुनिश्चित करता है की उसके क्रिएटर ऐप के माध्यम से नेम, फ़ेम और ब्रांड मोनेटिज़ेशन से कुछ पैसे भी कमा सकते है। जोश लाइव के माध्यम से क्रिएटर गिफ्ट अर्न कर सकते है, जिसे आने वाले कुछ दिनों में आप सीधे अपने बैंक खाता में प्राप्त कर सकते है।

Josh event
स्टेज पर डांस करते जोशीले क्रियटर्स

इस कार्यक्रम में कुंदन यादव को बेस्ट भोजपुरी डांसर, अंजलि झा को बेस्ट भोजपुरी क्रिएटर, भोजपुरिया रानी और भोजपुरिया राजा को बेस्ट भोजपुरी जोड़ी, रवीश कुमार को भोजपुरी टॉप अचीवमेंट मेल, एकता गुप्ता को भोजपुरी टॉप अचीवमेंट फीमेल, कृष्ण केशरी को भोजपुरी राइजिंग स्टार, सीखा सिंह को भोजपुरी राइजिंग स्टार फीमेल तथा प्रिंस सिंह को भोजपुरी कॉमेडी क्रिएटर ऑफ़ द ईयर का अवार्ड से सम्मानित किया गया।

ताज़ा खबरें