- दोनों चरणों में 4046 लोगों का लिया गया ब्लड सैंपल
- 17 से 20 एवं 23 से 27 मई तक दो चरणों मे चलाया गया अभियान
रोहतास पत्रिका/सासाराम: फाइलेरिया उन्मूलन अभियान में गति लाने एवं जिले को फाइलेरिया मुक्त करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे नाइट ब्लड सर्व के तहत दूसरे चरण के दौरान जिले में चिन्हित 4 प्रखंडों में लक्ष्य से अधिक लोगों का ब्लड सैंपल लिया गया। रोहतास जिले में 17 से 20 मई तक प्रथम चरण के लिए सासाराम, डेहरी, बिक्रमगंज एवं नोखा प्रखंड का चयन किया गया था जहां 2000 लोगों का सैंपल लेने का लक्ष्य रखा गया था अभियान के तहत कुल 2020 लोगों का ब्लड सैंपल संग्रहित किया गया।
वहीं दूसरे चरण में लक्ष्य से अधिक लोगों का रक्त संग्रहित किया गया। जिला स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार दूसरे चरण में शिवसागर प्राथमिक स्वास्थ्य अंतर्गत रायपुर चौर में सर्वाधिक 526 लोगों का सैम्पल संग्रहित किया गया। वही करगहर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के करगहर से 500, डिहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत वार्ड संख्या 11 से 500, तिलौथू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत महाराज गंज से 500 लोगों का सैम्पल संग्रहित किया गया।
दोनो चरण में 4000 से अधिक लोगों का लिया गया सैम्पल
फाईलेरिया उन्मूलन अभियान को लेकर चलाये जा नाईट ब्लड सर्वे के दौरान लक्ष्य से अधिक लोगों का सैम्पल संग्रहित किया गया। रोहतास जिले में चार स्थाई व चार अस्थाई प्रखंडो का चयन किया गया था। स्थाई स्थल के तहत प्रथम चरण के लिए सासाराम, नोखा, डिहरी एवं विक्रमगंज प्रखण्ड का चयन किया गया था जबकि अस्थाई स्थल के रूप में शिवसागर, करगहर, डिहरी एवं तिलौथू प्रखण्ड को चयनित किया गया था। प्रत्येक स्थल के लिए 500 लोगों को लक्षित किया गया था, इस तरह से जिले में कुल 4000 लोगों का रक्त संग्रह करने का लक्ष्य रखा गया था। दोनो चरणों मे आठ स्थलों से कुल 4046 लोगों का रक्त संग्रह किया गया है।
नाईट ब्लड सर्वे के दौरान मिला बेहतर परिणाम
एनसीडीओ डॉक्टर अशोक कुमार सिंह ने बताया कि जिले में वेक्टर जनित रोगों पर रोक लगाने, रोग एवं रोगी की पहचान करने के उद्देश्य से राज्य सरकार के निर्देश पर जिले के आज प्रखंड में लाइट ब्लड सर्वे का कार्य किया गया। इस दौरान रात्रि 8 बजे से लेकर 12 बजे तक लोगों का ब्लड सैंपल लिया गया। एसीएमओ ने बताया कि सर्वे के दौरान जिले में बेहतर परिणाम देखने को मिला। रात्रि में ब्लड सैंपल लेने की प्रक्रिया के बावजूद भी लोग में उत्साह देखा गया और लोगों ने ब्लड सर्वे केंद्र पर पहुंचकर ब्लड जांच करवाया।