Sanjeev Kumar

मैं रोहतास पत्रिका के साथ ईमानदार पत्रकारिता करने की कोशिश कर रहा हूँ, जिसका सरोकार आम जनता से है। अभी तक का मेरा सफ़र एक डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर रहा है। मुझे क्राइम से जुड़ें घटनाओं पर लिखना पसंद है।

अगली खबर

Chenari BDO

रोहतास पत्रिका/सासाराम: कोरोना काल मे क्वरांटिन सेंटर में लगे टेंट एवं अन्य का भुगतान ना करना चेनारी बीडीओ को भारी पड़ गया है। सासाराम व्यवहार न्यायालय में दर्ज परिवाद की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने संबंधित बीडीओ पर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है। मामला चेनारी प्रखण्ड के आजाद टेंट एवं क्रोकरी हाऊस से जुड़ा हुआ है।

परिवाद पर सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी शक्तिधर भारती के न्यायालय ने मामले में आरोपी चेनारी प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार गौतम एवं अंचल नाजीर सुरेन्द्र लाल के खिलाफ यह आदेश दिया है। दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 156{3} के तहत चेनारी थानाध्यक्ष को आरोपियों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज करने का आदेश जारी किया गया है।

क्या है पूरा मामला

न्यायालय में दर्ज परिवाद संख्या 485/2022 के अनुसार इस मामले के परिवादी चेनारी थाना अंतर्गत भरन्दुआ निवासी क्यामुद्दीन हासमी दोनों आरोपियों पर अपने प्रतिष्ठान आजाद टेंट एवं क्रोकरी हाऊस, चेनारी से कोरोना काल के दौरान लिए गए सेवाओं का भुगतान नहीं करने का आरोप लगाया था। उक्त दोनों आरोपियों द्वारा चेनारी प्रखंड क्षेत्र में चल रहे विभिन्न क्वारंटाईन सेंटरों में एक माह तक टेंट एवं क्रोकरी के सामानों की आपूर्ति करने का करार किया गया था।

जिसके बाद परिवादी के बकाया राशि 37,30,600 रूपये की राशि देने से आरोपियों ने पहले तो टालमटोल करते रहे फिर देने से इंकार कर दिया। परिवादी ने बकाया पैसा मांगने पर गाली गलौज एवं मारपीट करने का आरोप लगाया है। उक्त परिवाद पर सुनवाई के बाद सीजेएम ने मामले में चेनारी थानाध्यक्ष को आरोपीयों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश जारी किया है।

Source: Dainik Bhaskar

अगली खबर

chess competition in rohtas

रोहतास पत्रिका/सासाराम: अखिल बिहार शतरंज संघ के तत्वाधान में रोहतास जिला शतरंज संघ (तदर्थ समिति) द्वारा रोहतास में पहली बार राम नगीना प्रसाद मेमोरियल बिहार राज्य जूनियर अंडर-19 बालिक एवं बालिका शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन आगामी 11 जून से 14 जून के बीच प्रस्तावित है, जो सासाराम के फज़लगंज स्थित खेल भवन-सह-व्यायामशाला में आयोजित किया जाएगा।

बालक वर्ग से 32 तथा बालिका वर्ग से 10 प्रतिभागी लेंगे हिस्सा

शतरंज संघ के संयोजक वेद प्रकाश सिन्हा ने बताया कि इस प्रतियोगिता के बालक वर्ग में अब तक 32 तथा बालिका वर्ग में 10 प्रतिभागियों ने अपनी सहभागिता सुनिश्चित कराया है। जिसमें रोहतास से 12, पटना से 11, बेगुसराय से 2, भभुआ से 1, भोजपुर से 3, बक्सर से 1, दरभंगा से 1, गया से 3, कैमूर से 1, किशनगंज से 1, मुजफ्फरपुर से 2 तथा नवादा से 2 खिलाडियों शामिल है।

प्रशिक्षण हेतु किया गया विशेष व्यवस्था

अन्य जिलों से आने वाले खिलाडियों के आवासन हेतु संत पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सासाराम में व्यवस्था की गयी है। आयोजन समिति के अध्यक्ष नन्द कुमार सिंह ने बताया कि जिला शतरंज प्रशिक्षण केन्द्र, रोहतास एवं डिहरी शतरंज क्लब में रोहतास जिला से भाग लेने वाले खिलाडियों हेतु प्रशिक्षण की विशेष व्यवस्था किया गया है। वहीं आलोक कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में राष्ट्रीय स्तर के निर्णायक नन्द किशोर श्रीवास्तव को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।

प्रखण्ड स्तर पर जल्द होगा शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन 

जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव विनय कुमार ने बताया कि बच्चों के शारीरिक विकास के साथ-साथ उनका मानसिक विकास का होना बहुत आवश्यक है और इसमें शतरंज खेल की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है। वहीं जिला खेल पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि रोहतास में अन्य जिलों के खिलाडियों के आने तथा राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के आयोजन से बच्चों के खेल स्तर में व्यापक सुधार आएगा। उन्होंने आगे बताया’ कि जल्द ही जिला प्रशासन एवं शतरंज संघ के सहयोग से प्रखंड स्तर पर शतरंज की प्रतियोगिताओं का नियमित आयोजित किया जायेगा।

अगली खबर

Mahatma phule samta parishad

रोहतास पत्रिका/सासाराम: महात्मा फूले समता परिषद के जिलाध्यक्ष कपिल कुमार ने प्रखंड अध्यक्षों की सूची जारी की है, जिसमें 30 प्रखंड व नगर पंचायत अध्यक्षों को जिम्मेवारी दी गई है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि महात्मा फूले समता के मुख्य संरक्षक व जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष कुशवाहा के निर्देश पर यह सूची जारी की गई है।

सासाराम से सुमन कुमार, शिवसागर से धर्मेंद्र कुमार चौहान, अकोढ़ीगोला से नीतीश कुमार, तिलौथू उत्तरी से राकेश कुमार, तिलौथू दक्षिणी से धर्मेंद्र कुमार, चेनारी से प्रभात कुमार सिंह, दिनारा से सुनील कुमार, नौहट्टा से कामेश्वर राम, करगहर से अमर सिंह, कोचस से राकेश कुमार, डेहरी दक्षिणी से चंदन कुमार सिंह, डेहरी उत्तरी से अभय कुशवाहा, नासरीगंज से अमित वर्मा, बिक्रमगंज से गुड्डू कुशवाहा, राजपुर से अरविंद कुमार कुशवाहा, सूर्यपुरा से मनोज कुमार को प्रखण्ड अध्यक्ष बनाया गया है।

वहीं संझौली से हाकिम सिंह, काराकाट पूर्वी से वीर बहादुर सिंह, काराकाट पश्चिमी से भोला सिंह कुशवाहा, नोखा से भगवान सिंह कुशवाहा, रोहतास से सिधेश्वर वर्मा, सासाराम नगर से विशाल कुमार, डेहरी नगर से मुन्ना कुशवाहा, बिक्रमगंज नगर से सुनील कुशवाहा, नोखा नगर पंचायत से राज बिहारी सिंह, कोचस नगर पंचायत से अजीत कुमार, नासरीगंज नगर से डॉ. अमरेंद्र कुमार, रोहतास नगर पंचायत से शाने अली खां, दिनारा नगर पंचायत से दीपक कुमार तथा दावथ से बृजेश कुशवाहा को प्रखंड अध्यक्ष मनोनित किया गया है।

Source: Hindustan Live

अगली खबर

panchkula athletics meet
  • जैवलिन थ्रो की स्पर्धा में रोहतास के निशी कुमारी एवं मुकुंद राय बिहार टीम में शामिल

रोहतास पत्रिका/सासाराम: हरियाणा के पंचकुला में 6 जून से 13 जून तक आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम में जिला के दो एथलीट बिहार टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। जिसमें तिलौथू की एथलीट निशी कुमारी एवं शिवसागर के तोरनी निवासी मुकुंद राय शामिल हैं। ये दोनों एथलेटिक्स की जैवलिन थ्रो (भाला फेंक) की स्पर्धा में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे।

इसकी जानकारी देते हुए रोहतास जिला एथेलेटिक्स संघ के अध्यक्ष विनय कृष्ण ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में बिहार से मात्र 5 एथलीट ही हिस्सा ले रहे हैं। उन पांच एथलीटों में दो एथलीट रोहतास जिले के ही हैं। इन दोनों खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में जाने से पूर्व बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रविंद्रन शंकरण के पहल पर 10 दिनों के गहन प्रशिक्षण हेतु भेजा गया था। यह प्रशिक्षण कुशल प्रशिक्षक की देख रेख में भुनेश्वर के कीट विश्वविद्यालय में चला।

विनय कृष्ण ने बताया कि आगे आने वाले दिनों में जिलें मे ऐसे ही कई एथलीट है जो अपनी प्रतिभा के दम पर राष्ट्रीय पटल पर छाते रहेंगे। जिले में प्रतिभावान एथलीटों की कोई कमी नहीं है और वे लगातार अभ्यास कर रहे हैं। जिसका परिणाम पिछले वर्ष भी देखने को मिल चुका है। जहां जिले की टीम ने राज्य की चैंपियन टीम बनने का गौरव प्राप्त किया है। इस उपलब्धि पर जिले के खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों तथा जिला खेल पदाधिकारी संजय कुमार, मनीष कुमार सिंह, शरद चंद्र संतोष, अरविंद कुमार सिंह, वेद प्रकाश सिन्हा, मनोज कुमार, रानू कुमार सिंह सहित अन्य लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है।

Source: Bihar TV 24

अगली खबर

vaccination centers
  • पुनः 9 जून को चलाया जाएगा कोविड टीकाकरण महाअभियान

रोहतास पत्रिका/सासाराम: कोरोना संक्रमण की संभावित चौथी लहर को देखते हुए सरकार पूरी तरह से अलर्ट पर है। संक्रमण के दौरान किसी प्रकार की कोई चूक ना हो इसको लेकर लगातार तैयारियां की जा रही है। साथ ही साथ संक्रमण से बचाव को लेकर जारी टीकाकरण अभियान को भी गति दी जा रही है, ताकि जल्द से जल्द सभी लोगों को शत प्रतिशत टीकाकरण किया जाए।

मंगलवार को कोविड टीका का महाअभियान चलाया गया ताकि टीका से वंचित लोगों को टीकाकरण किया जा सके। इस महा अभियान में खासकर दूसरे एवं प्रिकॉशन डोज पर बल दिया जा रहा है। पुनः यह अभियान 9 जून को चलाया जाएगा। टीकाकरण अभियान को लेकर रोहतास जिले में सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं 9 टू 9 टीकाकरण केंद्र के अलावा कुल 234 टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं ताकि इस महाअभियान में कोई भी लाभार्थी छूटे नहीं और बेहतर परिणाम पाया जा सके।

जिले में अबतक 37.23 लाख से अधिक लोगों ने लिया टीका

कोविड टीकाकरण अभियान की शुरुआत से लेकर अब तक रोहतास जिले में कुल 37 लाख 23 हज़ार से अधिक लोगों को टीकाकरण किया जा चुका है। बता दें कि रोहतास जिले में कुल 25 लाख 60 हज़ार 176 लोगों को लक्षित किया गया था जिसके विरूद्ध 19 लाख 96 हज़ार 132 लोगों को प्रथम डोज का टीकाकरण किया जा चुका है।

वहीं दूसरे डोज के लक्षित 19 लाख 75 हजार 360 के विरुद्ध 16 लाख 79 हज़ार 195 लोगों को टीकाकरण किया जा चुका है। वही 1 लाख 46 हजार 243 बूस्टर डोज के विरुद्ध 48418 लोगों को टीकाकरण किया जा चुका है। वही महाअभियान के दौरान दोपहर दो बजे तक 3409 लोगों को टीकाकरण किया जा चुका था।

कोरोना से लोगों को सुरक्षित रखना मुख्य मकसद: डीआईओ

रोहतास डीआईओ डॉक्टर आरकेपी साहू ने कहा कि कोरोना संक्रमण से लोगों को बचाना हम लोगों का मुख्य मकसद है। इसको लेकर सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन के अनुसार सभी कार्यों को पूर्ण रूप से संपादित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि टीकाकरण को पूर्ण कराने के लिए 7 एवं 9 जून को टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। जिसमें छूटे हुए लोगों के साथ-साथ दूसरे एवं प्रिकॉशन डोज का समय पूर्ण हो चुके लोगों को टीकाकरण किया जाएगा।

पंचायत स्तर पर बनाए गए थे टीकाकरण केंद्र 

सभी प्रखंडों में पंचायत स्तर से लेकर गांव एवं वार्ड स्तर पर टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। डॉ साहू ने लोगों से अनुरोध किया कि जिन लोगों ने अभी तक कोविड का एक भी टीका नही लगाया है, वैसे लोग अपने नजदीकी केंद्र पर जाकर टीकाकरण करवा लें। साथ ही जिनलोगों का दुसरे एवं प्रिकॉशन डोज का समय पूर्ण हो गया है वे लोग भी अपना डोज जरूर ले लें।

ताज़ा खबरें