Sanjeev Kumar

मैं रोहतास पत्रिका के साथ ईमानदार पत्रकारिता करने की कोशिश कर रहा हूँ, जिसका सरोकार आम जनता से है। अभी तक का मेरा सफ़र एक डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर रहा है। मुझे क्राइम से जुड़ें घटनाओं पर लिखना पसंद है।

अगली खबर

रोहतास पत्रिका/सासाराम: सासाराम प्रखंड कार्यालय पर शनिवार को आयोजित पंचायत समिति की बैठक में काफी हो हंगामा हुआ। बैठक बिना किसी निर्णय का ही समाप्त हो गया। बैठक में वित्तीय अनियमितता के साथ-साथ प्रखंड प्रमुख के पुत्र द्वारा सभी कार्यों को संपादित किए जाने पर हंगामा शुरू हुआ। पूरी बैठक के दौरान तू तू मैं मैं होती रही।

वहीं बैठक में मौजूद पंचायत समिति सदस्यों ने सासाराम प्रखंड प्रमुख के पुत्र द्वारा सभी कार्यों में हस्तक्षेप को लेकर नाराजगी जताई। वही नहौना पंचायत के बीडीसी रूपा कुमारी ने प्रखंड प्रमुख के पुत्र सहित अन्य पर करवाई करने के लिए जिला अधिकारी को लिखित आवेदन भी दिया है। लिखित आवेदन के माध्यम से बताया गया कि प्रखंड प्रमुख के पुत्र जो कि एक सरकारी शिक्षक है उनके द्वारा योजनाओं का सभी कार्य देखा जाता है और उनके द्वारा ही अनुश्रवण का कार्य भी कराया जाता है।

इतना ही नहीं वे अन्य कर्मचारियों पर भी अपना धौस जमाते हैं जिसको लेकर अक्सर तू तू मैं मैं भी हो चुकी है। उन्हीने बताया को सरकारी शिक्षक होने के बावजूद भी अधिक समय सासाराम प्रखण्ड पर ही देखे जाते हैं। लिखित आवेदन के माध्यम से जिला अधिकारी को बताया गया कि बिना कोई बैठक कराएं वित्तीय वर्ष 2021- 22 और 2022-23 की कई योजनाओं की राशि का बंदरबांट किया गया है।

सिर्फ एक समरडीहा पंचायत में एक करोड़ से अधिक राशि 15 वे वित्त आयोग से खर्च की गई है। रूपा कुमारी ने आवेदन के माध्यम से बताया कि समरडीहा पंचायत के सभी योजनाओं की जांच प्रशासनिक स्वीकृति, पंचायत समिति की बैठक में संस्कृत, एमबी बुक, राशि निकासी की तिथि एवं भेंडर जो प्रमुख के ही पुत्र है के खातों में करोड़ों की राशि सहित अन्य खाते की जांच कराई जाएगी घोटाले सामने आएंगे। उन्होंने जिलाधिकारी से योजनाओं की जांच एवं करवाई करने की मांग की है

अगली खबर

Soft tennis players

रोहतास पत्रिका/सासाराम: स्थानीय फजलगंज के न्यू स्टेडियम स्थित खेल भवन के प्रांगण में रोहतास जिला के सॉफ्ट टेंजिस खिलाड़ियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे समाजसेवी सह सासाराम नगर निगम के भावी मेयर प्रत्याशी अशोक कुमार ने जहानाबाद ने आयोजित सॉफ्ट टेनिस प्रतियोगिता में 13 मेडल हासिल कर के लौटे सभी खिलाड़ियों को अपने तरफ से सॉफ्ट टेनिस किट बैक पैक देकर सम्मानित किया।

अशोक कुमार ने कुल तेरह खिलाड़ियों को समाहित किया जिन्होंने सातवें बिहार राज्य सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप प्रतियोगिता में मेडल हासिल किया था। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे अशोक कुमार ने कहा कि रोहतास जिले के लिए गर्व की बात है कि यहां के खिलाड़ी अन्य जिलों के साथ-साथ अन्य राज्यों में भी अपना बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं और वहां से मेडल जीतकर अपने जिला ही नहीं बल्कि अपने राज्य का भी नाम रोशन कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सॉफ्ट टेनिस खेल मैं रोहतास जिले के खिलाड़ियों ने जहानाबाद में अपना परचम लहरा कर खुद के साथ साथ जिले का भी नाम रौशन किया है। श्री कुमार ने कहा कि खेल जीवन का एक जरूरी हिस्सा भी है। कोई भी खेल खेलने से शारीरिक व मानसिक विकास भी होता है। साथ ही खेल में असीम संभावनाएं भी है। इसलिए सभी को कोई न कोई खेल खेलना चाहिए।

उन्होंने कहा कि सॉफ्ट टेनिस को और मजबूत और खिलाड़ियों को आगे तक ले जाने मैं हर संभव प्रयास करूंगा। वही सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन ऑफ रोहतास के जिला सचिव रमेश कुमार सिंह ने कहा कि जनानाबाद में 22 से 24 जुलाई तक आयोजित 7 वीं बिहार राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रोहतास जिले में बेहतर प्रदर्श किया जिसमें 1 गोल्ड, 6 सिल्वर एवं 6 ब्रोंज सहित कुल 13 मेडल हाशिल किया। उसी के उपलक्ष्य में सभी खिलाड़ियों को समानित किया गया।

सम्मानित किए गए खिलाड़ियों में सत्यम कुमार, एहसान अली, संजीव कुमार, प्रियेश रंजन, एनरिक कुमार, अनुभव भारती, शगुन सिंह, सौम्या सिंह, श्रेया सिंह, प्रियल, नेहा कुमारी, खुशबू कुमारी, एंजेल कुमारी शामिल थी। इस अवसर उमरेन्द्र कुमार, शुशील कुमार, अरुण कुमार, संजीव कुमार, संतोष कुमार,श्री भगवान सिंह शामिल रहें।

अगली खबर

Soft Tennis Kaimur
  • सॉफ्ट टेनिस में कांस्य पदक लाने पर स्कूल प्रबंधन ने छात्रों को किया सम्मानित

रोहतास पत्रिका/कुदरा: जहानाबाद के स्पोर्ट्स कंपलेक्स में आयोजित तीन दिवसीय 7 वीं बिहार राज्य सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप प्रतियोगिता में कैमूर टीम की तरफ से खेल रहे हैं पैराडाइज चिल्ड्रन एकेडमी,कुदरा के छात्रों का बेहतर प्रदर्शन एवं मेडल हासिल करने के बाद विद्यालय प्रबंधन ने सभी खिलाड़ियों एवं कोच को सम्मानित करते हुए उन्हें बधाई दिया है।

बता दें कि 22 से 24 जुलाई तक जहानाबाद में आयोजित बिहार राज्य ऑफ टेनिस चैंपियनशिप प्रतियोगिता में कैमूर की तरफ से खेल रहे अंडर 15 बालक डबल्स वर्ग में पैराडाइज चिल्ड्रन एकेडमी में अध्ययनरत वर्ग 8 के अनूप कुमार सिंह एवं अमृत कुमार शर्मा को कांस्य पदक हासिल हुआ है। इसकी जानकारी देते हुए सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन ऑफ कैमूर के सचिव सह पैराडाइज चिल्ड्रन एकेडमी के प्रधानाचार्य सत्यम कुमार ने बताया कि कैमूर टीम की तरफ से खेल रहे पैराडाइज चिल्ड्रन एकेडमी के छात्रों ने इस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया और अपने जिले के लिए एक मेडल भी हासिल किया।

उन्होंने बताया कि खेल के समापन समारोह के अवसर पर विद्यालय के दोनों छात्रों को जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा एवं जहानाबाद सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी के हाथों मेडल पहनाकर, ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। श्री कुमार ने बताया कि बच्चों के बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए विद्यालय प्रबंधन ने भी उन्हें सम्मानित किया है।

वहीं पैराडाइज चिल्ड्रन एकेडमी के निदेशक संतोष कुमार ने भी अपने विद्यालय के छात्रों द्वारा मेडल लाकर जिले का नाम रोशन करने पर उन्हें बधाई दिया है। उन्होंने कहा कि विद्यालय इस खेल को और आगे तक ले जाएगी और जिले में भी इस खेल को बढ़ावा देने के लिए बड़े स्तर की प्रतियोगिता आयोजित कराई जाएगी ताकि विद्यालय के साथ-साथ कैमूर जिले के अन्य खिलाड़ी भी इस तरह की प्रतियोगिता में भाग ले सकें और जिले का नाम रोशन कर सकें।

इस जीत के लिए उन्होंने टीम कोच विद्याचरण को भी बधाई दिया है। बधाई देने वालो में सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन ऑफ कैमूर के सचिव सत्यम कुमार के अलावा कोषाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह एवं विद्यालय के शिक्षक- शिक्षिकाएं एवं अन्य कर्मी शामिल थे।

अगली खबर

Soft Tennis

रोहतास पत्रिका/सासाराम: जहानाबाद के स्पोर्ट्स कंपलेक्स में आयोजित सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप प्रतियोगिता में रोहतास की टीम ने एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण, छः रजत एवं छः कांस्य पदक हासिल किया है। बता दें कि 22 से 24 जुलाई तक आयोजित 7 वीं बिहार राज्य सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप 2022-23 का आयोजन जहानाबाद के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में किया जा रहा है।

टूर्नामेंट के पहले दिन ही रोहतास की टीम ने जीत से आगाज किया। इसकी जानकारी देते हुए रोहतास सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन ऑफ रोहतास के सचिव रमेश मेहता ने बताया कि प्रतियोगिता को लेकर रोहतास की टीम पिछले 2 हफ्तों से लगातार कड़ी मेहनत करती आ रही थी, हालांकि कुछ मैचों के फाइनल मुकाबले में कांटे की टक्कर देखने को मिला। रोहतास की टीम छः मुकाबलों में फाइनल तक पहुंची।

कड़ी प्रतिस्पर्धा की वजह से रोहतास की टीम 5 मैचों के फाइनल में हार गई जिस वजह से रोहतास जिला को पांच रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा। श्री मेहता ने बताया कि रोहतास के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया और पिछले बार की अपेक्षा इस बार ज्यादा मेडल हासिल किया। उन्होंने कहा कि आगामी प्रतियोगिता के लिए रोहतास की टीम और ज्यादा मेहनत करेगी और अधिक से अधिक गोल्ड मेडल जीतने का प्रयास रहेगा।

इस प्रकार रहा परिणाम

अंडर 12 गर्ल्स सिंगल की प्रतिस्पर्धा में रोहतास की प्रियल को स्वर्ण, शगुन को रजत पदक प्राप्त हुआ। वही अंडर 12 गर्ल्स डबल्स में शगुन सिंह एवं प्रियल को रजत, अंडर 15 गर्ल्स डबल्स में नेहा कुमारी एवम खुशबू कुमारी को सिल्वर, इसी ग्रुप में एंजल और सौम्या सिंह को कांस्य, ओपन मेन सिंगल में प्रियेश रंजन को रजत, एहसान अली को कांस्य पदक, ओपन मेंस डबल्स में सत्यम कुमार और एहसान अली की जोड़ी ने सिल्वर, तथा इसी ग्रुप में प्रियेश रंजन एवं संजीव कुमार को कांस्य पदक हासिल हुआ।

ओपन मिक्स डबल्स में प्रियेश रंजन एवं अनुभव भारती को सिल्वर तथा अंडर 12 के मिक्स में एनेरिक कुमार एवम शगुन सिंह को कांस्य पदक हासिल हुआ। टीम इवेंट की प्रतिस्पर्धा में महिला वर्ग में रोहतास को रजत एवं इसी वर्ग में पुरुष वर्ग को कांस्य पदक हासिल हुआ। वहीं इस जीत को लेकर रोहतास के खेल प्रेमियों में काफी उत्साह है।

इस जीत पर सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन ऑफ रोहतास के संजीव कुमार, बजरंगी कुमार, सुमन कुमार, संतोष कुमार, श्री भगवान सिंह, मो. आरिफ, समाजसेवी दशमेश सिंह बरनाल, एबीआर स्कूल के सचिव डॉ पृथ्वीपाल सिंह, रोहतास एथेलेटिक्स के जिला सचिव विनय कृष्ण, दीनदयाल हेल्थ एंड एजुकेशनल वेलफेयर सोसायटी के फाउंडर सहित अन्य लोगों ने बधाई दिया है।

अगली खबर

Soft Tennis Jehanabad
  • जहानाबाद के स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में 22 से 24 जुलाई तक होगा प्रतियोगिता का आयोजन

रोहतास पत्रिका/सासाराम: 22 से 24 जुलाई तक जहानाबाद के मल्लाहचक स्थित स्पोर्ट्स कंपलेक्स में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय सॉफ्ट टेनिस प्रतियोगिता के लिए गरुवार को रोहतास की टीम रवाना हो गई। इसकी जानकारी देते हुए सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन ऑफ रोहतास के सचिव रमेश मेहता ने बताया कि सॉफ्ट टेनिस प्रतिस्पर्धा में शामिल होने के लिए 13 सदस्यीय टीम का चयन किया गया है।

बालक वर्ग में सत्यम कुमार, प्रियेश रंजन, ऐहसान अली, संजीव कुमार, एनरिक शामिल किए गए हैं जबकि बालिका वर्ग में अनुभव भारती, प्रियल, सौम्या सिंह, शगुन सिंह, श्रेया, नेहा, खुशबू कुमारी, एंजेल कुमारी शामिल है। वहीं कशिश सिंह को गर्ल्स टीम का मैनेजर तथा संजीव कुमार को बॉयज टीम का मैनेजर बनाया गया है। श्री मेहता ने बताया कि प्रतियोगता में शामिल होने के लिए रोहतास की टीम 21 जुलाई को जहानाबाद के लिए रवाना हो गई।

उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता 22-से 24 जुलाई तक आयोजित की जाएगी। वही रोहतास एथेलेटिक्स संघ के सचिन विनय कृष्णा ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जीवन मे पढ़ाई के साथ साथ खेल का भी बहुत महत्व है। उन्होंने कहा कि खेल से शरीर के साथ साथ मानसिक विकास भी होता है इसलिए उन्होंने सभी बच्चों को किसी न किसी खेल को खेलने की सलाह दिया।

वहीं दीनदयाल हेल्थ एन्ड एजुकेशनल वेलफ़ेयर सोसाइटी सासाराम के संस्थापक ने भी रोहतास टीम का हौसला बढ़ाया और सभी खिलाड़ियों को अपने संस्था की तरफ से निःशुल्क टी शर्ट प्रदान किया। उन्होंने कहा कि सॉफ्ट टेनिस को बढ़ावा देने के लिए हर संभव सहायता करेंगे। वही सामाजिक कार्यकर्ता व श्री गुरुतेग बहादुर जी सेवादार ग्रुप के दशमेश सिंह बरनाला ने भी सभी खिलाड़ियों को अग्रिम जीत की शुभकामना दिया। शुभकामना देने वालों में संतोष कुमार, शुधाकर मिश्रा स्पोर्ट्स टीचर एबीआर स्कूल श्रीभगवान सिंह, संतोष समाधान, बजरंगी कुमार (पत्रकार) के अलावा अन्य लोग शामिल थें।

Soft Tennis Jehanabad
सॉफ्ट टेनिस खेलने के दौरान शॉट लगाते एबीआर फाउंडेशन स्कूल के निदेशक डॉ पृथ्वी पाल सिंह 

सभी खेलों के अपने अपने फायदे: डॉ पृथ्वी पाल

जहानाबाद में आयोजित राज्य स्तरीय सॉफ्ट टेनिस प्रतियोविता के लिए रोहतास टीम का चयन एव फ़ोटो सेशन के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचे एबीआर फाउंडेशन स्कूल के निदेशक डॉ पृथ्वी पाल सिंह ने सॉफ्ट टेनिस खेल को बेहतर खेल बताया। साथ ही साथ उन्होंने सॉफ्ट टेनिस खेल के बारे में पूर्ण जानकारी लेते हुए खुद सॉफ्ट टेनिस रैकेट लेकर कोर्ट पर उतर गए और खेल कर सॉफ्ट टेनिस का आनंद लिया।

श्री सिंह ने सॉफ्ट टेनिस खेल को अपने स्कूल में जल्द से जल्द शुरू करने की बात कही। उन्होंने कहा कि सभी खेलो के अपने अपने फायदे हैं इसलिए एबीआर स्कूल हर खेल को बढ़ावा देने में हमेशा प्रयासरत रहता है। उन्होंने कहा कि विद्यालय कैम्पस में ही टेनिस कोर्ट का निर्माण कराया जाएगा जहाँ बच्चे सॉफ्फ टेनिस का प्रैक्टिस करेंगे।

ताज़ा खबरें