रोहतास पत्रिका/सासाराम: दक्षिणी बिहार के लोगों के बीच सेवा की भावना को जागृत कर उनके बीच शिक्षा की अलख, स्वास्थ्य के प्रति सजगता, भुखमरी के खिलाफ़ प्रयासरत, स्वस्छ्ता के प्रति समर्पित सामाजिक संस्था सबल का आज चौथा आम सभा की बैठक की गई। इस बैठक की अध्यक्षता संस्था के सदस्य गुजन सिंह के द्वारा किया गया। इस दौरान ब्लड कॉर्डिनेटर रिशुराज सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष से अबतक दो मेगा ब्लड डोनैशन कैम्प एवं नियमित रक्तदान को मिलाकर कुल 168 मरीज को रक्त उपलब्ध कराया गया है।
54 गांव सहित शहर के कई वार्डो में हुआ संगठन का विस्तार
ब्लड कॉर्डिनेटर रिशुराज सिंह ने बताया कि सबल संस्था का लगातार विस्तार किया जा रहा है। इस दौरान पिछले एक साल में संस्था ने 54 गांव सहित सासाराम में कई वार्डो में संगठन का विस्तार किया गया है। संस्था के फ़ूड वेस्ट मैनेजमेंट कॉर्डिनेटर विशाल गुप्ता ने एक वर्ष का रिपोर्ट कार्ड पेश करते हुए बताया कि पिछले एक वर्ष में कुल 737 प्लेट भोजन कूड़े में जाने से बचाया गया है।
श्री गुप्ता ने बताया कि भोजन बचने पर लोग आसानी से सम्पर्क कर सकें, इसके लिए फ़ूड वेस्ट मैनेजमेंट का हेल्पलाइन नम्बर जारी किया गया है। भोजन को लोगों तक पहुचाने में जो समस्या आती थी उसको देखते हुए शुकुल जी मंदिर (गोपाल पांडेय) के तरफ से भोजन उठाने और बाटने हेतु संस्था को एक चार पहिया वाहन मारुति ओमनी डोनेट किया गया है। संस्था लगातार प्रयास कर रही है की भोजन की सेवा को प्रतिदिन सुचारू रूप से शुरू किया जाए।
शशांक दुबे को बनाया गया आईटी प्रबंधक
तकनीकी क्षेत्रों में सक्रियता के साथ चरणबद्ध तरीके से संस्था में कई वर्षों से सेवा दे रहे शशांक दुबे को संस्था का आईटी प्रबंधन सह तकनीकी कार्य हेतु आईटी प्रबंधक के रूप में निर्वाचित किया गया है। श्री दुबे ने बताया कि साइबर सुरक्षा हेतु ऑनलाइन सेमिनार आयोजित कराकर लोगों को साइबर सुरक्षा और अपने निजी एकाउंट को सुरक्षित रखने के गुर सिखाए जाएंगे।
पद मुक्त किए गए सत्यम पटेल एवं रोहित सिंह
आईटी प्रबंधक के पद पर पदस्थापित सत्यम पटेल के सक्रियता में काफी आभाव देखा गया, जिसके कारण सभी के सुझाव से उन्हें इस दायित्व से मुक्त किया गया है। वहीं सबल मीडिया प्रभारी के पद पर स्थापित रोहित सिंह के द्वारा विगत दो वर्षों से भागीदारी नहीं सुनिश्चित करने को लेकर सबल मीडिया प्रभारी के पद से मुक्त किया गया। अगले कार्यकारिणी की बैठक तक सबल मीडिया प्रभारी चुनने की अवधि तय की गई है।