रोहतास पत्रिका/सासाराम: हाल के दिनों में कुशवाहा समाज के जीते हुए जनप्रतिनिधियों की हत्या के विरोध में कुशवाहा क्रांतिकारी सेना ने रविवार को सासाराम में एक कैंडल मार्च निकाल कड़े शब्दों में विरोध जताया। आज का कार्यक्रम प्रिंस मौर्य के नेतृत्व में किया गया था तथा कुशवाहा सभा भवन से लेकर अमर शहीद जगदेव प्रसाद बौलिया चौक तक आक्रोश भरा कैंडल मार्च किया गया।
मार्च में शामिल लोगों ने कहा कि अब सरकार से हम अपनी रक्षा के लिए गुहार नहीं लगाएंगे बल्कि विरोधियों को उसी अंदाज में जवाब देंगे। अर्थात ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा, तभी कुशवाहा समाज के लोग सुरक्षित और महफूज रह सकते हैं। साथ ही सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दोषियों को फांसी के तख्ते पर लटकाने के लिए एक स्वर में सभी क्रांतिकारी साथियों ने मांग की।
प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं ने कहा कि एक सप्ताह के अंदर कुशवाहा जनप्रतिनिधि नीरज महतो समेत 5 को राजनीतिक स्वार्थ में संलिप्त होकर सामंतवाद के द्वारा मौत के घाट उतार दिया गया था। जिसका विरोध प्रदेश में जगह-जगह पर कैंडल मार्च और प्रदर्शन के माध्यम से किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम में महेंद्र बौद्ध, शशिप्रकाश कुशवाहा, वसंत कुशवाहा, विशाल कुशवाहा, तबाही कुशवाहा, रवि कुशवाहा, विक्की कुशवाहा , दीपक कुशवाहा, गौतम कुशवाहा,संजीव सम्राट, धीरज कुशवाहा, अरुण कुशवाहा और सैकड़ों कुशवाहा क्रांतिकारी सेना के नौजवान सम्मिलित हुए।


