रोहतास पत्रिका/सासाराम: सामाजिक संस्था होप प्लस फाउंडेशन के तत्वाधान में गुरुवार 13 जनवरी को ग्राम बलिगावा जबरा में निराश्रित एवं असहायों के बीच कंबल वितरण किया गया। संस्था द्वारा पूर्व में भी सासाराम रेलवे स्टेशन पर ठंड में ठीठूर रहे लोगों के बीच कंबल एवं ऊनी वस्त्रों का वितरण किया गया था।
संस्था के अध्यक्ष डॉ दुर्गेश नंदन सिंह ने बताया कि आज के विकाशवादी युग में भी हमलोगों के बीच बहुत सारे लोग ऐसे भी हैं जिनके पास ठंड के दिनों में तन ढकने के लिए प्रयाप्त वस्त्र नहीं है। ऐसे ही निराश्रित लोगों को थोड़ा राहत पहुंचाने के लिए संस्था प्रतिबद्ध है। संस्था के सदस्य विमलेश सिंह ने ठंड से बचने के साथ-साथ कोरोना से भी बचने की सलाह दी।उक्त मौके पर प्रेरणाश्रोत बन रहे चंदन कुमार सिंह ने कम्बल वितरण का आयोजन बलिगावाँ ग्राम में कराया।
उन्होनें ये भी संदेश दिया कि जो भी लोग इस तरह के कार्य करने में सक्षम हैं उन्हें अवश्य लोगों की मदद करनी चाहिए। श्री चंदन पिछ्ले 3 वर्षो से इस तरह के अनेक कार्य कर रहे है और इसवर्ष संस्था के साथ कदम मिलाकर चलने का फैसला लिया है। उक्त कार्यक्रम में संस्था के संयोजक सदस्य धनंजय कुमार राय, जितेंद्र सिंह, संजीव कुमार रंजन, अंजलि सिंह, विवेक सिंह, डॉ पूजा सिंह, मुना कुमार, सुशील, आनंद बिहारी दास, वृजनंदन सिंह, वीर बहादुर सिंह, अभिषेक सिंह, अमित कुमार ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।