रोहतास पत्रिका/सासाराम: नगर निगम में सासाराम के पहले मेयर, उपमेयर और वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को समाहरणालय में संपन्न हुआ। डीएम धर्मेन्द्र कुमार ने सबसे पहले नवनिर्वाचित मेयर काजल कुमारी को शपथ दिलाई। इसके बाद उप मेयर सत्यवंती देवी को शपथ दिलाई गई। अंत में सभी नवनिर्वाचित वार्ड पार्षदों को शपथ दिलाई गई।
इस मौके पर डीएम ने नवनिर्वचित सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि विगत एक साल से प्रशासक मंडल द्वारा नगर निगम के कार्यों का निष्पदादन किया जा रहा था। अब नगर निगम को प्रथम निर्वाचित बोर्ड मिला है आशा है कि नगर के कार्य सुचारू संपादित होगी। जनता ने बहुत उम्मीद से आप लोगों का चुना है अतः उम्मीद ही नहीं विश्वास कि आपसभी नगर निगम के विकास को नई दिशा देंगे।
48 वार्ड पार्षदों को भी दिलाई गई शपथ
सासाराम नगर निगम के सभी 48 नवनिर्वाचित वार्ड पार्षदों को भी शपथ दिलाई गई। वार्ड एक से ले 48 तक के पार्षदों क्रमवार शपथ दिलाया गया। शपथ ग्रहण करने वाले पार्षदों में रूखसार फिरदौस, गुड्डू कुमार, जितेन्द्र कुमार, आजाद रात, खुशबुन कुरैशी, सरोज कुमार, अमित कुमार, प्रमिला देवी, दसगातो देवी, सुनिता देवी, शैलेश कुमार, रामाशंकर ठाकुर, सुनिता सिंह, गीता देवी, आलोक कुमार, कलावति देवी, सुकांति सिंह, सुनील कुमार, अगीना खातून, रौशन आरा, गुलशन अफरोज, अंजु मौर्या, राजेश कुमार, आरिशा शहजाद हुसैन, हफीज, मोहम्मद रसीद, बिना देवी, सारिका कुमारी, कश्मीरा देवी, धन केसरी देवी, विनिता कुमारी, दीपू कुमार, नरीगा खातून, बेबी देवी, परम ज्योतिया देवी, रिंकू देवी, अमर कुमार, मुन्नी देवी, संजय कुमार वर्मा, किरण जयासवाल, संगीता देवी, सुनील कुमार चौधरी, बब्लू कुमार, केला देवी, अनुज कुमार, चंद्रशेखर सिंह, सुनिल यादव एवं पुनीत कुमार सिंह को शपथ दिलाई गई।
Source: Dainik Bhaskar