अगली खबर

Soft tennis players

रोहतास पत्रिका/सासाराम: स्थानीय फजलगंज के न्यू स्टेडियम स्थित खेल भवन के प्रांगण में रोहतास जिला के सॉफ्ट टेंजिस खिलाड़ियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे समाजसेवी सह सासाराम नगर निगम के भावी मेयर प्रत्याशी अशोक कुमार ने जहानाबाद ने आयोजित सॉफ्ट टेनिस प्रतियोगिता में 13 मेडल हासिल कर के लौटे सभी खिलाड़ियों को अपने तरफ से सॉफ्ट टेनिस किट बैक पैक देकर सम्मानित किया।

अशोक कुमार ने कुल तेरह खिलाड़ियों को समाहित किया जिन्होंने सातवें बिहार राज्य सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप प्रतियोगिता में मेडल हासिल किया था। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे अशोक कुमार ने कहा कि रोहतास जिले के लिए गर्व की बात है कि यहां के खिलाड़ी अन्य जिलों के साथ-साथ अन्य राज्यों में भी अपना बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं और वहां से मेडल जीतकर अपने जिला ही नहीं बल्कि अपने राज्य का भी नाम रोशन कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सॉफ्ट टेनिस खेल मैं रोहतास जिले के खिलाड़ियों ने जहानाबाद में अपना परचम लहरा कर खुद के साथ साथ जिले का भी नाम रौशन किया है। श्री कुमार ने कहा कि खेल जीवन का एक जरूरी हिस्सा भी है। कोई भी खेल खेलने से शारीरिक व मानसिक विकास भी होता है। साथ ही खेल में असीम संभावनाएं भी है। इसलिए सभी को कोई न कोई खेल खेलना चाहिए।

उन्होंने कहा कि सॉफ्ट टेनिस को और मजबूत और खिलाड़ियों को आगे तक ले जाने मैं हर संभव प्रयास करूंगा। वही सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन ऑफ रोहतास के जिला सचिव रमेश कुमार सिंह ने कहा कि जनानाबाद में 22 से 24 जुलाई तक आयोजित 7 वीं बिहार राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रोहतास जिले में बेहतर प्रदर्श किया जिसमें 1 गोल्ड, 6 सिल्वर एवं 6 ब्रोंज सहित कुल 13 मेडल हाशिल किया। उसी के उपलक्ष्य में सभी खिलाड़ियों को समानित किया गया।

सम्मानित किए गए खिलाड़ियों में सत्यम कुमार, एहसान अली, संजीव कुमार, प्रियेश रंजन, एनरिक कुमार, अनुभव भारती, शगुन सिंह, सौम्या सिंह, श्रेया सिंह, प्रियल, नेहा कुमारी, खुशबू कुमारी, एंजेल कुमारी शामिल थी। इस अवसर उमरेन्द्र कुमार, शुशील कुमार, अरुण कुमार, संजीव कुमार, संतोष कुमार,श्री भगवान सिंह शामिल रहें।

अगली खबर

रोहतास: सासाराम प्रखंड के पूर्व प्रमुख राम कुमारी देवी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से मुलाकात कर सासाराम नगर निगम क्षेत्र के दवनपुर रेल गुमटी के उत्तर नवनिर्मित रेलवे ओवर ब्रिज के पास निर्मित टेन प्लस टू इंटर स्तरीय विद्यालय भवन के निर्माण के बावजूद अब तक शैक्षणिक सत्र की शुरुआत नहीं किये जाने की लिखित शिकायत की है. पूर्व प्रमुख ने गरीब मजदूर पिछड़े वर्ग के बच्चों को उच्च शिक्षा का हवाला दे अविलंब शिक्षकों की पोस्टिंग करते हुए उक्त विद्यालय भवन में शैक्षणिक संचालन कराने की व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की है.

इसके अलावा पूर्व प्रमुख रामकुमारी देवी ने नगर निगम क्षेत्र के भवन विहीन आंगनबाडी केंद्रों को पदाधिकारियों द्वारा सरकारी विद्यालय में कमरा उपलब्ध कराकर शिफ्ट कराये जाने की आवाज उठायी है. इसके लिए पूर्व प्रमुख ने लिखित आवेदन जिला शिक्षा पदाधिकारी को सौंपा है.

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सीडीपीओ द्वारा भवन विहीन आंगनबाडी केंद्रों के नजदीकी सरकारी विद्यालय की सूची उपलब्ध कराते हुए कमरा मांग पत्र आते हीं कमरा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है. साथ ही दवनपुर 10+2 विद्यालय में शैक्षणिक सत्र शुरू करने की दिशा में पहल करने का आश्वासन भी दिया है.

अगली खबर

Park in Sasaram
  • चंदतन शहीद के समीप दो हेक्टेयर में होगा आधुनिक पार्क का निर्माण
  • चिल्ड्रेम पार्क के साथ-साथ मनोरंज के कई सुविधाओं से होगा सुसज्जित

रोहतास पत्रिका/सासाराम: 75 वीं आजादी के अमृत महोत्सव के तहत विकास को लेकर कई योजनाएं चलाई जा रही है और यह योजनाएं जमीनी स्तर पर दिखाई दे रही है। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत नगर वन योजना चलाया जा रहा है। इसके तहत देश के 75 जिलों का चयन किया गया है जिसमे रोहतास जिला भी शामिल है।

इसके तहत जिले में सासाराम एवं डिहरी में पार्क का निर्माण किया जाएगा और उक्त पार्क में लोगों के लिए कई सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएगी। नगर वन योजना के तहत सासाराम नगर निगम क्षेत्र स्थित चंदतन शहीद पहाड़ के समीम दो हेक्टेयर में शहीद संजय सिंह पार्क का निर्माण किया जाएगा। उक्त पार्क में लोगों को टहलने के लिए फूट पाथ के अलावा ड्रिंकिंग वाटर, शौचालय, बैठने का इंतजाम के साथ साथ आकर्षक लाइटिंग की भी व्यवस्था की जाएगी।

बच्चों के लिए होगा मनोरंजन का साधन

वही नगर वन योजना के तहत बनने वाले शहीद संजय सिंह पार्क में बच्चों के मनोरंजन के लिए विभिन्न उपकार भी लगाए जाएंगे जिसमे झूला का साथ साथ चिल्ड्रेम पार्क भी शामिल होगा। इसके अलावा उक्त पार्क में लोगों को बैठने के लिए कृत्रिम ट्री बनाकर उनके नीचे बैठने का इंतज़ाम किया जाएगा।

DFO Sasaram
रोहतास डीएफओ मनीष वर्मा

दूसरे फेज में होगा तालाब का निर्माण: डीएफओ

रोहतास डीएफओ मनीष वर्मा ने कहा कि प्रथम चरण के दौरान सासाराम में शहीद संजय सिंह पार्क का निर्माण चंदतन शहीद पहाड़ के नजदीक कराया जाएगा। उन्होंने बताया की ये सभी कार्य प्रथम चरण में किये जायेंगे। वही दूसरे चरण में पार्क के शामिल मौजूद कुंड को और विकसित कर उसको तालाब का रूप देकर सौन्दरीकरण किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि पहाड़ से गिरने वाले झरने को उक्त कुंड के तरफ मोड जाएगा। डीएफओ ने बताया कि उक्त तालाब में फाउंटेन लगाया जाएगा और आधुनिक लाइट लगाया जाएगा ताकि शहर के लोग शाम में भी पार्क का आनंद उठा सके। डीएफओ ने बताया कि सासाराम के अलावा इसी योजना के तहत डिहरी के एनीकट में बने पार्क को और सौन्दरीकरण किया जाएगा।

अगली खबर

liquor mafiya arrested
  • गिरफ्तार अभियुक्त पर रोहतास एवं कैमूर में शराब तस्करी के कई मामलों में दर्ज है नाम

रोहतास पत्रिका/सासाराम: जिले में शराब बिक्री एवं तस्करी पर पूर्ण रूप से रोक लगाने हेतु रोहतास पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धौडाॅड ओपी स्थित बुढ़वा महादेव मंदिर के पीछे से पुलिस ने देर रात छापेमारी कर इंग्लिश शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान धौडाॅड ओपी अंतर्गत धौडाॅड निवासी स्वर्गीय अनिल शाह का पुत्र गोलू कुमार गुप्ता उर्फ गोलू शाह के रूप में हुई है। वहीं अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से धनकाढ़ा निवासी हरिद्वार सिंह का पुत्र धर्मेंद्र सिंह फरार हो गया। मौके से पुलिस ने 14 पेटी में रखे गए 285 बोतल रॉयल प्लेयर 114.75 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है।

गिरफ्तार अभियुक्त का अपराधिक इतिहास

गिरफ्तार गोलू पर रोहतास जिले के सासाराम मुफस्सिल थाना में कांड संख्या 271/22 तथा 149/19 एवं तिलौथू थाना में कांड संख्या 187/20 धारा 30(ए) बिहार मध्य निषेध एवं उत्पाद संशोधन अधिनियम 2018 के तहत दर्ज है। वही कैमूर जिले के मोहनिया थाना एवं दुर्गावती थाना में भी दर्ज कई कांडों में अभियुक्त है।

10 हजार लीटर से अधिक पकड़ा गया था शराब

सासाराम मुफस्सिल थाना अंतर्गत एनएच 2 स्थित धौडाॅड स्थित भडकुड़िया पहाड़ी के पास से 5 मई 2019 के रात में एक कंटेनर में बंद करके ले जाए जा रहे हैं 1470 कार्टून में बंद 10 हजार लीटर से अधिक हरियाणा निर्मित मसालेदार देसी शराब पकड़ा गया था। वहीं कंटेनर के अलावा दो कार को भी पुलिस ने जब किया था। इस संबंध में सासाराम मुफस्सिल थाना में कांड संख्या 149/19 दर्ज हैं। इस कांड में गोलू सहित सात लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था।

क्या कहते हैं ओपीध्यक्ष

धौडाॅड ओपीध्यक्ष दीपक कुमार शाह ने बताया कि देर रात गुप्त सूचना मिली की कुछ लोगों द्वारा शराब परिवहन करने की तैयारी की जा रही है। जिसके बाद सूचना का सत्यापन एवं कार्रवाई हेतु सासाराम मुफस्सिल थाना एवं धौडाॅड ओपी द्वारा उक्त स्थान पर छापेमारी करते हुए यह कार्रवाई की गई है। वही घटनास्थल से फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी की जा रही है।

अगली खबर

light cut in rohtas
  • सासाराम प्रखण्ड के 34, शिवसागर के 65, चेनारी के 32 एवं नोखा प्रखण्ड के 52 गाँव की कटेगी बिजली

रोहतास पत्रिका/सासाराम: बिजली बिल की बकाया भुगतान को लेकर रोहतास बिजली विभाग पूरी तरह से सख्त है, जिसको लेकर बिजली विभाग लोगों के साथ-साथ गांव की बत्ती गुल करने की तैयारी में है। बता दे कि बिजली बिल की बकाया भुगतान को लेकर राज्य स्तर पर यह अभियान चलाया जा रहा हैं, जिसमें बिल नहीं तो बिजली नहीं अभियान के तहत लोगों के साथ साथ पूरे गांव की बिजली काटी जा रही है।

इसके साथ रोहतास जिले में भी अभियान चलाकर कई गांव की बिजली काटने की तैयारी चल रही है। इसको लेकर बिजली विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है और गांवों की सूची भी जारी कर दिया है। फिलहाल बिजली विभाग रोहतास जिले के 4 प्रखंडों के कुल 183 गांव की बिजली काटेगी जिसमें सासाराम प्रखंड के 38 गांव, शिवसागर प्रखंड के 65, चेनारी प्रखंड के 32 एवं नोखा प्रखंड के कुल 52 गांव शामिल है।

क्या कहते है अधिकारी

इसकी जानकारी देते हुए बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता प्रेम कुमार प्रवीण ने बताया कि जिन गांव में 5 प्रतिशत से कम रेवेन्यू प्राप्त हो रहे हैं वैसे गांव की बिजली काटने की तैयारी चल रही है। उन्होंने बताया कि रोहतास जिले में लगभग 250 से 300 ऐसे गांव हैं जहां 3.50 से 4 करोड़ रुपये बिजली बिल बकाया है। ऐसे हालात में 250 से 300 गांव की बिजली काटी जाएगी।

प्रेम कुमार प्रवीण, कार्यपालक अभियंता, बिजली विभाग, रोहतास

कार्यपालक अभियंता ने बताया कि हमें भी बिजली खरीदनी होती है और उसके लिए मोटी रकम देना होता है। यदि हम सही समय से बिजली बिल वसूल नहीं कर पाते हैं तो ऐसे में विभाग को कई समस्यओं का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि इस मामले में थोड़ा लोगों को भी गम्भीर होना होगा। यदि बिजली का इस्तेमाल करते हैं तो बिजली का बिल भी भुगतान जरूर करें, क्योंकि इन्हीं पैसों से हम पुनः बिजली खरीदते हैं और लोगों के घरों तक पहुंचाते हैं जिससे लोगों के घरों में बिजली जलती है और रौशनी रहती है।

सासाराम प्रखंड के 38 गांवाें की कटेगी बिजली

सासाराम प्रखण्ड के बाराडीह टोला, तुर्की, बेदा, भताढ़ी, बेलहर, मलांव, कादिरगंज, मदनपुर, महरनियां, भदोखरा, सिंगुहीं, नेयाय, सेमरा, घरबैर, रंगपुर, बढ़ुई, कुसुढ़ी, मुर्ही, तेंदुआ, रामपुर, कुबेर टोला, बालापुर, गोकुलपुर, बलिरामपुर, गोटपा, शुंभा, अदमापुर, सोनाडीह, बहेरा, सकास, सेमरी, खैरा, आकाशी, गड़ुरा शामिल है।

शिवसागर प्रखंड के 65 गांवाें की कटेगी बिजली

शिवसागर प्रखंड के महुआ पोखर, सोनहर, विश्रामपुर, खटोलिया, मंझुई, गम्हरियां, कुर्था, जिगना, अमठा, खुढ़ियां, बड्‌डी, मनकी, सैना, पहाड़पुर, बहुआरा, फुलवरिया, कझांव, आलमपुर, भगवलिया, बरैला, बरेवां, मोहम्मदपुर, मसीहाबाद, सोनडिहरा, निमियां, आलमपुर बीपीएल, चेनारी कोनकी, गोपालपुर, पताढ़ी, बसडीहां, जंजरा, नाद, अकोढ़ा, परसडीहां, खैरा, सिलारी, कैकई, मलदहां, बिसनपुर, सिकरौर, बहेरी, पकड़िया, पितंबरपुर, नौडिहां, पठखवलिया, मरकन, अउवां, तेलड़ा, समहुता, करूप, पिपरी, अदमापुर, पिपरी, चंदनपुरा, आनंदपुरा, मोर, जमहत, सेनुआर, सिकंदरपुर, कचनथ, सिघनपुरा, सतियाड़, उल्हो आदि गांवों को सूची में शामिल किया गया है।

चेनारी प्रखंड के 32 गांवाें की कटेगी बिजली

चेनारी प्रखंड क्षेत्र के पोरा, किनरचोला, सेमरियां, मंगजपुरा, कर्मा, बभनगांवा, शाहपुर, सेमरी, लोहरा, डीही, टेकारी, मथई, नेउरी, लोधी, रेड़िया खुर्द, उर्दा, बादलगढ़, पिलखी, चितराढ़, करनपुरा, रामपुर, दतौली, नकटा, महैचा, बिलासपुर, सबराबाद, पकड़िया, डोईयां, देवडीहीं, सदोखर, समहुता, खुड़ियां गांव को सूचीबद्ध किया गया है।

नोखा प्रखंड के 52 गांवाें की कटेगी बिजली

नोखा प्रखंड के पेनार, गंगहर, हथिनी, नोखा वार्ड 13 व 14, तराढ़, खरारी, कुसुमटोला, रघुनाथपुर, सतरबिगहवा, महापुर, लेवड़ा उतर टोला, भवरह, तेंदुआ, दुर्गापुर, हसनडीह, कर्मा, रोपहता, गोसाईपुर, रामपुर, चिलबिलापुर, पिपरा, मुजराढ़, फारिदपुर, बादयोग, मानी, खैरहीं, बाराडीह, घोरडिहां, भटौली, विशंभरपुर, घेटउरा, गोपालपुर, कुसहीं, रामनगर, डुमरा, छतौना, ठेकही, कृष्णापुर, पहाड़पुर, शिवपुर, रतनपुर, बलिगांवा, सलेमपुर, शंकरटोला, कदवां, सिसिरित, गम्हरियां, भिखरडीह, पड़वां, घुसियां टोला, नोनसारी, परसियां आदि गांव को सूची में शामिल किया गया है।

ताज़ा खबरें