अगली खबर

nagar nigam election

रोहतास पत्रिका/सासाराम: नगर निगम चुनाव को लेकर गतिविधियां पूरी तेज हो गई है। अब अभ्यर्थी पूरी तरह से मैदान में उतर चुके हैं और कोई भी मौका नहीं छोड़ना चाहते हैं। चुनाव में विभिन्न मुद्दों को लेकर अभ्यर्थी लोगों के पास पहुंच रहे हैं और शहर को नया रूप देने के लिए वचनबद्ध भी हो रहे हैं। नगर निगम चुनाव को लेकर रविवार को माइको पर सासाराम नगर निगम के डिप्टी मेयर प्रत्याशी सत्यवंती देवी ने प्रेस वार्ता का आयोजन किया।

इस दौरान पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सासाराम नगर निगम में महिलाओं की जो समस्या है वह महिलाओं से मिलने के बाद भी प्रतीत हुआ है। उन्होंने कहा कि जहां भी वो जा रही है महिलाएं उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत करा रही हैं और उस समस्याओं को दूर करने के लिए आग्रह कर रही है। उन्होंने कहा कि आज महिलाओं के लिए शहरी क्षेत्रों में एक भी शौचालय नहीं है इसलिए मेरे एजेंडे में सर्वप्रथम महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों के लिए डीलक्स शौचालय का निर्माण करवाना मुख्य है। इसके अलावा महिलाओं को उद्यमी बनाने के लिए जो भी सरकार की योजनाएं चलाई रही है उसका लाभ उन्हें दिलवाना होगा।

उन्होंने कहा कि सासाराम ऐतिहासिक शहर है और इसके इतिहास को संजोए रखना हम सभी का कर्तव्य होता है। ऐसे में सबसे पहले ऐतिहासिक धरोहरों को विश्व पटल पर लाने में कार्य किया जाएगा और शहर की जो सबसे बड़ी समस्या जल निकासी और गंदगी है उसे दूर किया जाएगा ताकि हमारे ऐतेहासिक धरोहरों को देखने के लिए जब कोई व्यक्ति अन्य राज्यों से आए तो वह शहर की स्थिति देख कर गर्व महसूस करें। सत्यवंती देवी ने कहा कि चुनावी भ्रमण के दौरान गरीब घरों में शिक्षा की कमी दिखी।

गरीब परिवारों के बच्चों को खासकर लड़कियों को शिक्षा से जोड़ने का कार्य किया जाएगा ताकि लड़कियां पढ़ाई कर अपना भविष्य संवार सकें। इसके लिए सरकारी स्कूलों को सुदृढ़ किया जाएगा और शहरी क्षेत्रों में लाइब्रेरी की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा बच्चों के साथ-साथ बड़ों के लिए मनोरंजन पार्क का भी निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि लोगों का सहयोग रहा तो हमारा सासाराम बदलेगा और शहर के लोग खुद को गौरवान्वित महसूस करेंगे। मौके पर पूर्व सासाराम नगर परिषद के उप मुख्य पार्षद चंद्रशेखर सिंह भी मौजूद रहे।

अगली खबर

Beauty parlor

रोहतास पत्रिका/सासाराम: स्थानीय फजलगंज में मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना के तहत द लुक ब्यूटी पार्लर का उद्घाटन किया गया। संस्था का उद्घाटन रोहतास जिला उद्योग महाप्रबंधक किरण कुमारी श्रीवास्तव ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही है जिसमे मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना भी शामिल है।

इस योजना के तहत महिलाओं को विभिन्न तरह के व्यवसाय करने के लिए ऋण उपलब्ध कराई जाती है, ताकि महिलाएं सशक्त हो सके और वह भी उद्यमी के रूप में अपने आप को स्थापित कर सकें। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। उन्हें मौका मिले तो व्यवसाय के क्षेत्र में भी एक अलग पहचान बना सकती हैं। वही ब्यूटी पार्लर संचालिका किरण कुमारी श्रीवास्तव ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली की उद्योग विभाग से मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना के तहत ऋण उपलब्ध कराई जाती है और उस प्रक्रिया की पूरी जानकारी लेते हुए ऋण के लिए आवेदन दिया।

आवेदन स्वीकृति के बाद सभी प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें विभाग द्वारा ऋण उपलब्ध कराया गया और उन्होंने अपना व्यवसाय शुरू किया। उन्होंने कहा कि यह सरकार की एक अच्छी पहल है जिसकी वजह से महिलाओं को भी पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाने का मौका मिल रहा है। उद्घाटन कार्यक्रम में उद्योग विभाग के अधिकारी बीके सिंह के अलावा दीपक जयकुमार, केएल गुप्ता, अजय चौबे, माइंड पावर कोचिंग के निदेशक एसके सिंह, एंडेवर क्लासेस के निदेशक गौरव सिंह, शशी रंजन, दया सिंह, डॉक्टर संजय सिंह के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे।

अगली खबर

Youth Sammelan

रोहतास पत्रिका/सासाराम: स्थानीय रौजा रोड स्थित होटल मौर्या रॉयल में शुक्रवार को युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमे शहर की बात युवाओं के साथ मुहीम छेड़ी गई। कार्यक्रम में शहर के युवाओ ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का मुख्य जाती, धर्म अन्य लालच में आकर अपना बहुमूल्य वोट नहीं देने, शहर के विकास के प्रति नियत रखने वाले लोगों को वोट देने पर चर्चा किया गया।

मौर्या होटल एंड हॉस्पिटल के मुख्य निदेशक राहुल कुमार के नेतृत्व में सासाराम नगर निगम के लगभग प्रत्येक वार्ड से इकट्ठा हुए युवाओं ने इस बार ऐसे व्यक्ति को चुनने का मन बनाया है जो कि समाज के विकास में ही अपना विकास देखता हो। जो इस बात को समझता हो कि बिना शहर के विकास के हम कितना भी पैसा कमा ले लेकिन अच्छा जीवन नहीं जी सकते है। हमे ऐसे लोग का चयन करना चाहिए जो अच्छे जीवन के महत्व को समझता हो जो शहर कि समस्या को अपना निजी समस्या समझता हो।

युवाओं ने मंशा जताया की वे ऐसे व्यक्ति को चुनेंगे जो सिर्फ शिक्षा कि बात नहीं करता हो बल्कि हर घर, हर हाथ में ज्ञान के लिए प्रेरणादायक हो। ऐसे व्यक्ति को चुनेगा जिसके पास शहर के आर्थिक विकास का मॉडल हो। जो पर्यटन का विकास करे और सॉफ्टवेयर आईटी जैसे उद्योग का समझ हो जो शहर में नए रोजगार पैदा कर सके।

कार्यक्रम के दौरान मंच पर मौजूद मेयर अभ्यर्थी संध्या सिंह एवं अन्य

वहीं युवतियों ने भी प्रेरणा लिया है कि हम ऐसे व्यक्ति को चुनेंगे जो शहर को लड़कियों के लिए सुरक्षित बनाए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मेयर अभ्यर्थी संध्या सिंह उपस्थित रही और उन्होंने कहा कि जो युवाओं कि चाहत हैं वही उनका लक्ष्य है। उन्होने कहा कि उनका मुख्य मकसद सासाराम का विकास करना जो पिछले कई वर्षों से वंचित है।

श्रीमती सिंह ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र का विकास और लोगों को नगर निगम के सुविधा मुहैया कराना मेरा मुख्य मकसद होगा। उन्होंने युवाओं से अपील किया कि वैसे महिला प्रत्याशी के साथ कदम से कदम मिला कर चलें जो खुद निर्णय लेने में सक्षम हो। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि वे मेयर बनती है तो नगर निगम ही नहीं बल्कि जिले के युवक/ युवतियों के लिए युवा कम्यूनिटी सेंटर कि स्थापना कि जाएगी जिसमे फ्री पुस्तकालय, इंटरनेट, सहित अन्य सुविधाएँ मौजूद रहेगी। इसके अलावा स्पोर्ट्स एण्ड आर्ट कॉम्प्लेक्स, प्ले ग्राउन्ड शहर के विभिन क्षेत्र में पार्क, व्यायामशाला, वॉकिंग ट्रैक का निर्माण कराना मुख्य अजेंडा होगा।

अगली खबर

literacy test
  • कदाचार रहित माहौल में संपन्न हुई बुनियादी साक्षरता परीक्षा

रोहतास पत्रिका/डेहरी: अक्षर आंचल योजना के तहत रविवार को आयोजित बुनियादी साक्षरता परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचाररहित माहौल में संपन्न हो गई। सुबह 10:00 बजे से ही परीक्षा केंद्रों पर शिक्षा सेवकों द्वारा नवसाक्षर महिलाओं को लाया गया। महापरीक्षा को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह देखा गया। घर के कामों की व्यस्तता के बावजूद महिलाएं गोद में बच्चे को लेकर परीक्षा देने पहुंची थीं। परीक्षा में प्रखंड के लक्ष्य के अनुरूप 1820 में से 1796 परीक्षार्थियों के परीक्षा में शामिल होने की सूचना प्राप्त हुई।

प्रखंड में 20 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां शिक्षा सेवकों और केंद्र अधीक्षकों के नेतृत्व में परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा के सफल संचालन को लेकर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुरेश प्रसाद ने अपने प्रखंड क्षेत्र में निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में परीक्षा केंद्र प्राथमिक विद्यालय तारबंगला में परीक्षा से पूर्व महिलाओं को कलम, पेंसिल, इरेज़र, शार्पनर आदि देकर तथा महिलाओं के हाथ एवं बेंच -डेस्क सैनिटाइज करा कर परीक्षा में बैठाया गया। जहां नवसाक्षर महिलाओं के साथ साथ केंद्राधीक्षक सह प्रधान शिक्षक अमरनाथ पंडित और साक्षरता कर्मी कौशल कुमार भी परीक्षा के सफल संचालन को लेकर काफी उत्साहित दिखे।

अगली खबर

रोहतास पत्रिका/सासाराम: प्रशासक नगर परिषद् नोखा-सह-निदेशक, लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, रोहतास, सासाराम के पत्रांक- 579/जि.ग्रा., दिनांक-28.03.2022 द्वारा कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद्, नोखा के विरूद्ध सैरात बन्दोबस्ती के संबंध में कार्यालय कार्य पद्धति के अनुसार कार्य नहीं करने, प्रशासक के अनुमोदन के बिना ही नई योजना का कार्यान्वयन कराने, कार्यान्वित योजनाओं में राशि व्यय करने, साफ-सफाई संस्था को राशि भुगतान करने एवं संस्था का एकरारनामा समाप्त होने के पश्चात भी अवैध ढंग से कार्य लेने, वित्तीय अनियमितता एवं अनुशासनहीनता के संबंध में गंभीर आरोप प्रतिवेदित किये गये है।

आरोपों के अतिगंभीर प्रकृति के कारण उक्त आरोपों की संयुक्त जाँच जिला पदाधिकारी,रोहतास के ज्ञापांक- 1535/गो॰, दिनांक- 12.05.2022 द्वारा भानु प्रकाश, जिला योजना पदाधिकारी, रोहतास एवं चेत नारायण राय, वरीय उप समाहर्ता, रोहतास से करायी गई। संयुक्त जाँच दल द्वारा पत्रांक-2550/विधि, दिनांक- 28.05.2022 द्वारा जाँच प्रतिवेदन अधोहस्ताक्षरी को समर्पित किया गया है, जिसमें संयुक्त जाँच दल द्वारा मंतव्य के रूप में प्रतिवेदित किया गया है कि “कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद्, नोखा के द्वारा साफ-सफाई करने वाली संस्था के असंतोषप्रद कार्य के पश्चात भी भुगतान किया जा रहा है जबकि ऐसी संस्था का एकरारनामा रद् कर उसे काली सूची में दर्ज करने की कार्रवाई की जानी चाहिए थी।

इसे संयुक्त जाँच दल द्वारा बिना संतोषप्रद कार्य के किया गया भुगतान को भुगतान मानते हुए उसे वित्तीय अनियमितता की श्रेणी में दर्शाया गया है। इसी प्रकार नई योजनाओं के कार्यान्वयन एवं कार्यान्वित योजनाओं में राशि विमुक्ति/भुगतान आदि प्रशासक के अनुमोदन/स्वीकृति के पश्चात ही किया जाना चाहिए था जो कि कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद्, नोखा द्वारा नहीं किया गया है जिसे नियमानुकूल नहीं बताया गया है। प्रशासक से समन्वय स्थापित कर कार्य कराना कार्यपालक पदाधिकारी का दायित्व था जिसका निर्वहन उनके द्वारा नहीं किया गया है।’’

उक्त संयुक्त जाँच प्रतिवेदन के आलोक में अमित कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद्, नोखा से इस कार्यालय के पत्रांक- 1926/गो॰, दिनांक- 15.06.2022 द्वारा कारण पृच्छा करते हुए स्पष्टीकरण समर्पित करने हेतु निर्देशित किया गया। तद्आलोक में कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद्, नोखा द्वारा अपने पत्र सं॰-512, दिनांक- 02.07.2022 के माध्यम से स्पष्टीकरण समर्पित किया गया। समर्पित स्पष्टीकरण पर संयुक्त जाँच दल से पुनः मंतव्य की मांग की गयी (पत्रांक-’ 2313/गो॰, दिनांक- 07.07.2022।

संयुक्त जाँच दल द्वारा अपने पत्र संख्या- 4786/विधि, दिनांक- 03.09.2022 द्वारा सभी आरोपों के संबंध में प्राप्त स्पष्टीकरण की बिन्दुवार समीक्षा करते हुए श्री अमित कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, नोखा के विरूद्ध प्रशासक नगर परिषद, नोखा-सह-निदेशक, डीआरडीए, रोहतास द्वारा लगाये गये आरोपों की प्रकृति को गंभीर मानते हुए इसे स्वेच्छाचारिता, वित्तीय अनियमितता दर्शाते हुए श्री कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, नोखा के विरूद्ध विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा की गई है। संयुक्त जाँच दल से प्राप्त अनुशंसा के आलोक में अमित कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, नोखा के विरूद विहित प्रपत्र में प्रपत्र-‘‘क‘‘ गठित कर आरोप पत्र के साथ उनके विरूद्ध विभागीय कार्रवाई प्रारंभ करने एवं उन्हें निलंबित करने की अनुशंसा की गई है।

ताज़ा खबरें