रोहतास पत्रिका/सासाराम: 8 मई को होने वाली बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा को सफल बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार की अध्यक्षता में बैठक की गई। परीक्षा को शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त माहौल में सम्पन्न कराने को लेकर सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने आज के बैठक में उपस्थित दंडाधिकारियों, केंद्राधीक्षक को जॉइंट आर्डर में उल्लिखित सभी निर्देशों का अच्छे से अनुपालन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि 12 बजे के पश्चात किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
उन्होंने कहा कि परीक्षार्थी द्वारा किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ आदि को लेकर परीक्षा हॉल में जाना पूर्णतः वर्जित रहेगा। आपको बता दें कि सासाराम नगर तथा डेहरी नगर में कुल 35 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें 25 परीक्षा केंद्र सासाराम और 10 परीक्षा केंद्र डेहरी में हैं। यह परीक्षा दोपहर 12:00 बजे से शुरू होकर दोपहर के 2:00 बजे समाप्त होगी। आज के बैठक में डीडीसी शेखर आनंद, सासाराम अनुमंडल के अनुमण्डल पदाधिकारी मनोज कुमार, डेहरी अनुमंडल के अनुमंडल पदाधिकारी समीर सौरभ, सहायक नोडल पदाधिकारी, ज़िला शिक्षा पदाधिकारी संजीव कुमार, उड़नदस्ते से संबंधित पदाधिकारी, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केंद्राधीक्षक आदि उपस्थित रहे।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुडने के लिए क्लिक करें: Click Here


