सासाराम: भारतीय कुश्ती महासंघ भारतीय पद्धति के तत्वधान में रोहतास जिला कुश्ती संघ, बिहार पद्धति के संबंधता हेतु सासाराम स्थित शिव घाट परिसर में रविवार को एक बैठक एवं प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार कुश्ती संघ टेक्निकल सचिव सह संगठन प्रभारी नारद यादव मौजूद रहे। मौजूद लोगों ने मुख्य अतिथि को शॉल व माला पहनाकर स्वागत किया।
मौके पर मौजूद मुख्य अतिथि ने कहा कि हमारा जो पुराना कुश्ती परंपरा था वह धीरे-धीरे समाप्त हो रहा है। ऐसे में आवश्यकता है कि पुरानी पद्धति को बरकरार रखना। इस उद्देश्य से मल्लयुद्ध (मिट्टी) पर होने वाली कुश्ती खेल को बढ़ावा देने के लिए कार्य किया जा रहा है ताकि कुश्ती का जो पुराना पद्धति है वह बरकरार रहे। उन्होंने वहां मौजूद लोगों के बीच कुश्ती के भारतीय पद्धति पर प्रकाश डाला। श्री यादव ने कहा कि कुश्ती के भारतीय पद्धति को गाँव गाँव तक बढ़ावा देने के लिए बिहार के सभी जिलों में कमेटी का गठन करके कुश्ती को बढ़ावा दिया जा रहा है।
ज़िला कमिटी के हुआ गठन
मुख्य अतिथि की मौजूदगी में रोहतास जिला कमेटी एवं कार्यकारिणी समिति का भी गठन किया गया। जिसमे ओमजीत यादव को सर्वसम्मति से रोहतास जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया। वही संतोष कुमार यादव को महासचिव व अरुण यादव को संघ का सरंक्षण बनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंटू यादव ने किया।
इस मौके पर पूर्व एमएलसी कृष्णा कुमार सिंह, पूर्व प्राचार्य रामशंकर यादव, भूपेंद्र यादव, आकाश यादव, राजीव यादव, सोनू यादव, राकेश केसरी, अभिषेक पांडे, प्रियांशु राज, मुन्ना यादव, हरेंद्र यादव, मनोज यादव, दीपक यादव, मंटू चौरसिया, अंशु यादव, अरविंद यादव, बजरंगी यादव सहित अन्य लोग मौजूद थें।


