रोहतास पत्रिका/सासाराम: सासाराम मत्स्यजीवी समिति के अध्यक्ष पद सहित मंत्री पद का चुनाव संपन्न हो चुका है। इस चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए तीन और मंत्री पद के लिए भी तीन उमीदवारों ने अपना नामांकन किया था। 4 नवंबर को हुए चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए देवराज बिन्द वहीं मंत्री पद के लिए संजीव मोहन ने विजय प्राप्त किया। आपको बता दें कि अध्यक्ष पद के लिए देवराज बिंद, दिनेश चौधरी और राजेंद्र खटीक वहीं वहीं मंत्री पद के लिए यमुना चौधरी ,नंदू चौधरी के अलावे संजीव मोहन दावेदार थे।
4 नवंबर को हुई वोटिंग के पश्चात देवराज बिंद को 177, दिनेश चौधरी को 146 वोट जबकि राजेंद्र खटीक को सिर्फ 97 मत प्राप्त हुए। देवराज बिंद ने प्रतिद्वंदी दिनेश चौधरी को 31 मतों से परास्त कर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। वही मंत्री पद के लिए यमुना चौधरी को महज 34 मत प्राप्त हुए जबकि नंदू चौधरी को 139 मत से संतोष करना पड़ा। जबकि संजीव मोहन 270 वोट पाकर प्रतिद्वंदी रहे नंदू चौधरी को 131 मतों से पराजित करते मंत्री पद पर कब्जा जमाया।
संजीव मोहन पिछली बार सासाराम मत्स्य जीवी सहयोग समिति के निर्विरोध मंत्री बनाए गए थे। अध्यक्ष और मंत्री के अलावा कार्यकारी समिति के सदस्य पद पर 8 सदस्यों ने निर्विरोध सदस्यता प्राप्त की है। कार्यकारी समिति के सदस्य के तौर पर रामा देवी सोनकर, रामता बिंद, केशव चौधरी, पप्पू सोनकर राजकुमारी देवी, शीला देवी, बिरन चौधरी, हीरावती देवी सोनकर ने निर्विरोध निर्वाचन का प्रमाणपत्र प्राप्त किया है।