Sanjeev Kumar

मैं रोहतास पत्रिका के साथ ईमानदार पत्रकारिता करने की कोशिश कर रहा हूँ, जिसका सरोकार आम जनता से है। अभी तक का मेरा सफ़र एक डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर रहा है। मुझे क्राइम से जुड़ें घटनाओं पर लिखना पसंद है।

अगली खबर

सासाराम : शहर के तकिया स्थित रिदम फाउंडेशन स्कूल के नवनिर्मित शारदा ऑडिटोरियम का उद्घाटन मुख्य अतिथियों द्वारा फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में आए हुए शहर के विभिन्न विद्यालयों के डायरेक्टर, प्रिंसिपल एवं समाजसेवियों का विद्यालय प्रबंधक द्वारा माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह दे कर स्वागत किया गया। उक्त अवसर पर विद्यालय के छात्राओं के बीच डांस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसे सोशल मीडिया के यूट्यूब व फेसबुक पेज के माध्यम से लाइव प्रसारण भी किया गया।

मैनेजिंग डायरेक्टर अरविंद कुमार सिंह ने कही बात 

विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर अरविंद कुमार सिंह ने उपस्थित अतिथियों एवं विद्यार्थियों के समक्ष विद्यालय के उद्देश्य एवं उपलब्धियों को रखा। उन्होंने कहा कि विद्यालय सदैव विद्यार्थियों के विकास के लिए प्रयासरत है रहता है, इसी क्रम में इस अत्याधुनिक ऑडिटोरियम का निर्माण करवाया गया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य बिहारी पाल ने शिक्षा के महत्व एवं शैक्षणिक गतिविधियों के लिए इस ऑडिटोरियम को अत्यंत उपयोगी बताते हुए विद्यार्थियों का उत्साह वर्धन किया। कार्यक्रम का मंच संचालन शंभू कुमार सिंह, पूजा तिवारी व संगीता कुमारी द्वारा किया गया।

नृत्य प्रतियोगिता में भाग लिए हुए छात्राओं ने मचाया धमाल

प्रतियोगिता में जूनियर एवं सीनियर वर्ग छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। डांस प्रतियोगिता में जज के स्वरूप आए हुए अरुण उपाध्याय, प्रदीप मधुकर एवं मोहित मौर्या ने नृत्य प्रतियोगिता में अपना निर्णय लेते देते हुए सीनियर वर्ग के निशु कुमारी को प्रथम, रोशनी कुमारी को द्वितीय स्थान पर व नंदनी कुमारी को तृतीय स्थान, जूनियर वर्ग में सुरभि कुमारी को प्रथम, समीक्षा कुमारी द्वितीय व सौम्या रंजन को तृतीय स्थान घोषित किया। प्रतियोगिता में भाग ली हुई छात्राएं दीक्षा, आकांक्षा, रिया, खुशबू, वैष्णवी, साक्षी, कृति, प्राची साक्षी तिवारी, स्वाति, वैष्णवी, साक्षी, कृति, प्राची, साक्षी को भी लोगों ने खूब सराहा। प्रतियोगिता में भाग लिए हुए सभी छात्राओं को स्मृति चिन्ह एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। मौके पर अतिथि डॉ कामेश्वर प्रसाद पंकज, मुद्रिका प्रसाद सिंह, संतोष कुमार सिंह, त्रिलोक सिंह, शैलेश कुमार, मनोज चंद्रवंशी, रघुवंश शर्मा, कपिल देव सिंह, नरेंद्र कुमार, सुजीत कुमार, काली पासवान, श्रीराम सिंह, सोनू कुमार, अभिमन्यु सिंह, सुनील कुमार, सत्यजीत सिंह, राहुल वर्मा, अरुण पांडेय मौजूद रहे।

अगली खबर

Ayushman Bharat
  • डिहरी तथा दिनारा प्रखण्ड क्रमशः दूसरे एवं तीसरे स्थान पर
  • जिले में अबतक 3.59 लाख से अधिक लोगों का बनाया जा चुका है आयुष्मान कार्ड

रोहतास पत्रिका/सासाराम: प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत बनने वाला आयुष्मान कार्ड लोगों के लिए वरदान साबित हो रहा है। खासकर वैसे लोग जो गरीबी रेखा के नीचे रह रहे हैं, उनके लिए यह कार्ड संजीवनी साबित हो रही। आयुष्मान कार्ड के लाभार्थी पांच लाख तक का निःशुल्क इलाज का लाभ अपने जिले के अस्पतालों के साथ-साथ राज्य तथा राज्य के बाहर के अस्पतालों में पा रहे हैं।

आयुष्मान योजना कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिले में कुल 13 लाख 25 हज़ार 959 लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके विरुद्ध अभी तक 3 लाख 59 हज़ार 105 लोगों का कार्ड बनाया जा चुका है ।

आयुष्मान कार्ड लाभार्थियों में सासाराम प्रखण्ड अव्वल

सासाराम सदर अस्पताल स्थित आयुष्मान योजना कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार आसमान योजना कार्ड पाने वालों में सासाराम प्रखंड अव्वल नंबर पर है। सासाराम प्रखण्ड में अब तक 45854 लोगों का कार्ड बनाया जा चुका है। दूसरे नंबर पर डिहरी प्रखंड है, जहां 35769 लोगों का कार्ड बनाया जा चुका, जबकि तीसरे नंबर पर दिनारा प्रखंड है जहां पर 22536 लोग का कार्ड बनाया गया है। चौथे नंबर पर नासरीगंज है जहां 22237 लोगों को कार्ड बनाया जा चुका है।

वहीं करगहर में 22031 शिवसागर में 21411, बिक्रमगंज में 19875, काराकाट में 18670, नोखा में 17809, चेनारी में 16607, तिलौथू में 16227, अकोढ़ीगोला में 15959, नौहट्टा में 14529, कोचस में 14399, रोहतास में 12854, दावथ में 12848, राजपुर में 9256, सूर्यपुरा में 8128 तथा संझौली में 5510 लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा चुका है।

कैम्प के माध्यम से बनाया जा रहा है कार्ड

आयुष्मान योजना के जिला कॉर्डिनेटर महावीर कुमार ने बताया कि जिले के विभिन्न प्रखंडों के पंचायतों एवं गांव के साथ साथ साथ शहरी क्षेत्रों में वार्ड स्तर से कैम्प के माध्यम से लगातार आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं, ताकि जल्द से जल्द लक्षित लोगों का कार्ड बनाया जा सके।

उन्होंने बताया कि लक्षित लाभार्थी के आधार कार्ड एवं राशन कार्ड में नाम में थोड़ी त्रुटि होने की वजह से समस्या आ रही है। परंतु जिनका जिनका आधार कार्ड एवं राशन कार्ड में नाम सही है उनका आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने बताया कि 2 जुलाई को रोहतास जिलाधिकारी का नासरीगंज प्रखण्ड में दौरा है। इस दौरान नासरीगंज में कैम्प लगाकर ऑन स्पॉट आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा।

अगली खबर

Park in Sasaram
  • चंदतन शहीद के समीप दो हेक्टेयर में होगा आधुनिक पार्क का निर्माण
  • चिल्ड्रेम पार्क के साथ-साथ मनोरंज के कई सुविधाओं से होगा सुसज्जित

रोहतास पत्रिका/सासाराम: 75 वीं आजादी के अमृत महोत्सव के तहत विकास को लेकर कई योजनाएं चलाई जा रही है और यह योजनाएं जमीनी स्तर पर दिखाई दे रही है। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत नगर वन योजना चलाया जा रहा है। इसके तहत देश के 75 जिलों का चयन किया गया है जिसमे रोहतास जिला भी शामिल है।

इसके तहत जिले में सासाराम एवं डिहरी में पार्क का निर्माण किया जाएगा और उक्त पार्क में लोगों के लिए कई सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएगी। नगर वन योजना के तहत सासाराम नगर निगम क्षेत्र स्थित चंदतन शहीद पहाड़ के समीम दो हेक्टेयर में शहीद संजय सिंह पार्क का निर्माण किया जाएगा। उक्त पार्क में लोगों को टहलने के लिए फूट पाथ के अलावा ड्रिंकिंग वाटर, शौचालय, बैठने का इंतजाम के साथ साथ आकर्षक लाइटिंग की भी व्यवस्था की जाएगी।

बच्चों के लिए होगा मनोरंजन का साधन

वही नगर वन योजना के तहत बनने वाले शहीद संजय सिंह पार्क में बच्चों के मनोरंजन के लिए विभिन्न उपकार भी लगाए जाएंगे जिसमे झूला का साथ साथ चिल्ड्रेम पार्क भी शामिल होगा। इसके अलावा उक्त पार्क में लोगों को बैठने के लिए कृत्रिम ट्री बनाकर उनके नीचे बैठने का इंतज़ाम किया जाएगा।

DFO Sasaram
रोहतास डीएफओ मनीष वर्मा

दूसरे फेज में होगा तालाब का निर्माण: डीएफओ

रोहतास डीएफओ मनीष वर्मा ने कहा कि प्रथम चरण के दौरान सासाराम में शहीद संजय सिंह पार्क का निर्माण चंदतन शहीद पहाड़ के नजदीक कराया जाएगा। उन्होंने बताया की ये सभी कार्य प्रथम चरण में किये जायेंगे। वही दूसरे चरण में पार्क के शामिल मौजूद कुंड को और विकसित कर उसको तालाब का रूप देकर सौन्दरीकरण किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि पहाड़ से गिरने वाले झरने को उक्त कुंड के तरफ मोड जाएगा। डीएफओ ने बताया कि उक्त तालाब में फाउंटेन लगाया जाएगा और आधुनिक लाइट लगाया जाएगा ताकि शहर के लोग शाम में भी पार्क का आनंद उठा सके। डीएफओ ने बताया कि सासाराम के अलावा इसी योजना के तहत डिहरी के एनीकट में बने पार्क को और सौन्दरीकरण किया जाएगा।

अगली खबर

Soft Tennis at Kaimur

रोहतास पत्रिका/कुदरा: बिहार में उभरते गेम सॉफ्ट टेनिस को कैमूर जिले में बढ़ावा देने को लेकर पैराडाइज चिल्ड्रन एकेडमी लालापुर केंद्र के प्रांगण में विद्यालय के निदेशक संतोष कुमार के मार्गदर्शन में बुधवार को खेल को बढ़ावा देने को लेकर चर्चा किया गया। पटना से आए बिहार सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन के महासचिव धर्मवीर कुमार ने सॉफ्ट टेनिस खेल के बारे में विस्तार से बताया।

उन्होंने बताया कि यह गेम सीबीएसइ से लेकर यूनिवर्सिटी गेम एव एशियन जेम में शामिल हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि बिहार की टीम किस तरह से अन्य राज्यों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर रही है। इसके अलावा पैराडाइज चिल्ड्रन एकेडमी लालापुर में खेल की शुरुआत को लेकर भी चर्चा किया गया। वही कैमूर जिले में सॉफ्ट टेनिस खेल को बढ़ावा देने के लिए पैराडाइज चिल्ड्रन एकेडमी के निदेशक संतोष कुमार ने विद्यालय के प्राचार्य सत्यम कुमार को जिम्मेवारी सौंपी ताकि कैमूर जिले में भी इस खेल का विकास हो और इस जिले के बच्चे भी बिहार राज्य के साथ-साथ राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी ख्याति हासिल कर जिले का नाम रौशन कर सकें।

निदेशक संतोष कुमार ने कहा कि सॉफ्ट टेनिस को कैमूर जिले में बढ़ावा देने के लिए जो भी बेहतर होगा उसे किया जाएगा और सॉफ्ट टेनिस को पूर्ण रूप से कैमूर जिले में विकसित किया जाएगा ताकि यहां के बच्चे भी इस खेल में नाम रोशन कर सकें। इस अवसर पर सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन ऑफ रोहतास के सचिव रमेश मेहता, संघ के सदस्य संजीव कुमार के अलावा अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सत्यम उर्फ विशाल कुमार भी मौजूद रहे।

अगली खबर

covid cases in rohtas
  • पिछले सात दिनों के भीतर मिले 26 संक्रमित मरीज, 26238 लोगों की हुई जॉच

रोहतास पत्रिका/सासाराम: रोहतास जिले में भी जून महीने के शुरुआत से संक्रमण के मामले देखे जा रहे हैं। पिछले 1 हफ्ते के भीतर जिले में संक्रमण के मामलों में काफी तेजी देखी जा रही है। जिला स्वास्थ समिति से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 7 दिनों के भीतर जिले में कुल 26 नए मामले सामने आए हैं। जिसमें 28 जून को सर्वाधिक 11 नए मामले सामने आए थे। हालांकि इन 7 दिनों के भीतर 9 संक्रमित मरीज ठीक भी हो चुके हैं।

वर्तमान में जिले में कोविड एक्टिव मरीजों की संख्या 20 है। जिनमें 19 लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है, जबकि एक संक्रमित मरीज को सासाराम सदर अस्पताल के कोविड केयर सेंटर में रखा गया है। वहीं रोहतास जिले में संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए जिला स्वास्थ्य समिति में भी चिंता देखी जा रही है। हालांकि कोरोना संक्रमण की संभावित चौथी लहर को देखते हुए पहले से ही राज्य स्वास्थ्य समिति अलर्ट मोड पर है।

सभी जिला स्वास्थ्य समितियों को अलर्ट रहने के साथ-साथ कोविड आपातकालीन सेवाओं को दुरुस्त रखने के लिए भी दिशा निर्देश दे दिया था। इसके आलोक में जिला स्वास्थ्य समिति लगातार नजर बनाए हुए है और सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में भी लगी हुईहै। खासकर तीसरी लहर के दौरान जो भी कमी रही उसे भी इस बार दुरुस्त करने को लेकर जिला स्वास्थ्य समिति लगातार प्रयासरत है।

पिछले एक हफ्ते के भीतर 26238 लोगों की हुई जांच

बिहार में बढ़ते संक्रमण के मामले को देख पहले से ही जांच अभियान को तेज करने के लिए दिशा निर्देश दिए गए हैं। जिले में प्रतिदिन 4 हजार के आसपास लोगों की कोरोना जांच की जा रही है। जिला स्वास्थ्य समिति से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 7 दिनों के भीतर जिले में कुल 26238 लोगों की कोरोना जांच की गयी और इस दौरान 26 व्यक्तियों में संक्रमण पाया गया। पिछले सात दिनों की बात करें तो 24 जून को 01, 25 जून को 00, 26 जून को 05, 27 जून को 02, 28 जून को 11, 29 जून को 02 एव 30 जून को 05 संक्रमित मरीज पाए गए।

संक्रमण को देखते हुए टीकाकरण अभियान में तेजी

इधर कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा कोरोना जांच के साथ-साथ कोरोना टीकाकरण अभियान में भी तेजी लाई गई है। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ आर के पी साहू ने बताया कि जिले में जारी हर घर दस्तक अभियान के तहत कोरोना टीका से वंचित लोगों को लगातार टीकाकृत किया जा रहा है। खासकर वैसे लाभार्थी जो दूसरे डोज के साथ-साथ बूस्टर डोज से वंचित हैं।

उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव में टीकाकरण अपनी अहम भूमिका निभा रहा है। इसलिए जिले के जितने भी लोग टीका से वंचित हैं उन्हें जल्द से जल्द टीकाकृत करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि जिनका दूसरे एवं बूस्टर डोज का समय पूरा हो गया है वे लोग टीका जरूर लगा लें। क्योंकि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सावधानी के साथ साथ टीकाकरण भी अतिआवश्यक है।

ताज़ा खबरें