अगली खबर

Death of pregnant Lady

रोहतास पत्रिका/नासरीगंज: नासरीगंज में निजी क्लिनिक में प्रसव के दौरान एक महिला की मृत्यु हो गई। मृत्यु के बाद मृतिका के परिजनों ने जमकर हंगामा किया। क्लिनिक में प्रसव कराने आई महिला नासरीगंज प्रखण्ड के लाला अतिमी निवासी अजय कुमार की 24 वर्षीय पत्नी नीतू देवी बताई जाती है। मरीज की मृत्यु होते देख चिकित्सक क्लिनिक छोड़ कर फरार हो गईं।

प्रसव के बाद बिगड़ा महिला की तबीयत 

मृतका के पति विजय कुमार ने बताया कि रविवार सुबह अपने गांव से चिकित्सक के यहां प्रसव कराने आया था। दोपहर बाद मृतक महिला का चिकित्सक ने प्रसव कराया जिसमें बच्चा स्वस्थ्य हुआ लेकिन मां की हालत बिगड़ने लगी। देर शाम चिकित्सक ने परिजनों को मरीज को घर या कही और ले जाने की बात कही गई। इसी क्रम में महिला की मृत्यु हो गई।

चिकित्सक को बुलाने पर अड़े परिजन 

परिजनों ने देर रात तक चिकित्सक के सामने आने को लेकर हंगामा करते रहे। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा बुझा कर शांत कराने की कोशिश करती रही। अंत में पुलिस ने डॉक्टर  पर प्राथमिकी दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। परिजन एक ही रट लगाते रहे,  अब फर्जी चिकित्सक की क्लिनिक को चलने नहीं देंगे।

पुलिस ने क्लिनिक किया सील 

महिला के मौत के बाद परिजन क्लिनिक में तोड़-फोड़ करने पर उतारू हो गए थे। थानाध्यक्ष सुभाष कुमार ने बताया कि चिकित्सक पर परिजनों के द्वारा दिये गए आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।मृतका के शव को पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है। क्लिनिक को सील कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

अगली खबर

Power supply in Sasaram
  • बेदा नहर से कुम्हउ गेट तक सड़क किनारे स्थित पेड़ शिफ्टिंग को ले होगा कार्य

रोहतास पत्रिका/सासाराम: आज सोमवार से एक सप्ताह तक टीवी फीडर में विद्युत आपूर्ति को दो घंटे तक बाधित रखने का निर्देश जारी किया है। जो सुबह के 9 बजे से 11 बजे तक टीवी फीडर के ईलाके में बिजली की आपूर्ति ठप रखा जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए सासाराम विद्युत अवर प्रमंडल कार्यालय में पदस्थापित विद्युत कार्यपालक अभियंता प्रेम कुमार प्रवीण ने बताया की शहर के मुख्य सड़क के चौड़ीकरण का कार्य बेदा नहर से कुम्हउ गेट तक चल रहा है।

जिस पुरानी सड़क के दोनों ओर मौजूद पेड़ों को दूसरे जगह शिफ्ट करने का कार्य जिला प्रशासन द्वारा किया जाना है, इसी क्रम में बेदा नहर से कुम्हउ गेट तक टीवी फीडर के विद्युत आपूर्ति को दो घंटे तक बाधित रहेगा। हालांकि सड़क किनारे तार व पोल शिफ्टिंग सहित अन्य कार्य की वजह से इसी तरह से एक सप्ताह तक बिजली की आपूर्ति बंद रखने का निर्णय विभाग ने लिया है।

उन्होनें कहा की सड़क चौड़ीकरण में पेड़ और पोल हटाने के लिए संवेदक द्वारा दिए गए आवेदन के आलाेक में कल से एक सप्ताह तक दो घंटे तक टीवी विद्युत फीडर के बिजली आपूर्ति को बंद रखने का फैसला लिया गया है। दोपहर एक बजे के बाद बिजली आपूर्ति सुचारु रूप से चालू कर दिया जाएगा।

Source: Dainik Bhaskar

अगली खबर

death in rohtas

रोहतास पत्रिका/नोखा: जिले के नोखा थाना क्षेत्र में रविवार की दोपहर जर्जर बिजली के पोल गिरने से एक अधेड़ महिला की मौत हो गई है। मृत महिला की पहचान नोखा थानाक्षेत्र के दक्षिणी बरांव पंचायत के रघुनाथपुर गाँव निवासी स्वर्गीय गुप्तेश्वर खरवार की 55 वर्षीय पत्नी पार्वती कुंवर के रूप में हुई है। लोग बताते है कि यह घटना अचानक तेज हवा आने के वजह से घटी है।

इलाज के दौरान हुई मौत

घटना के बारे में ग्रामीण बताते है कि मृत पार्वती कुँवर अपने घर के दरवाजे पर बैठी हुई थी। इसी दौरान दरवाजे के पास में लगे जर्जर पोल अचानक पार्वती पर गिर पड़ा। जिससे पर्वती बुरी तरह से जख्मी हो गई। आनन-फानन में पार्वती के परिजनों और ग्रामीणों द्वारा घायल पार्वती को ईलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहाँ इलाज के दौरान पार्वती कुँवर की मौत हो गई।

सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम

नोखा थाना की पुलिस मे मृत महिला के डेडबॉडी को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुट गई है। वही नोखा थाना की पुलिस ने बताया कि मृत महिला की डेडबॉडी का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को डेडबॉडी सौंप दी जाएगी। मृतक पार्वती कुँवर की मौत के बाद उनके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। इसके साथ ही रघुनाथपुर गाँव में भी मातम का माहौल व्याप्त है।

Source: Dainik Bhaskar

अगली खबर

Death in Rohtas
  • इससे पूर्व भी नेटवर्किंग में काम करने वाले लड़के-लड़कियों की जा चुकी है जान

रोहतास पत्रिका/सासाराम: ग्लोबल नामक एक नेटवर्किंग कंपनी में काम कर रहे एक युवक की शनिवार शाम संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। मृतक की पहचान औरंगाबाद के अंबा थाना क्षेत्र के मझौली गांव निवासी जोगेंद्र ठाकुर के 32 वर्षीय पुत्र रोहित ठाकुर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।

दो वर्षों से सासाराम में बना रखा था बंधक

घटना के बारे में मृतक की मां बिंदा देवी ने बताया कि उनके पुत्र को नेटवर्किंग कंपनी में काम करने के नाम पर पिछले दो वर्ष से सासाराम में बंधक बना कर रखा गया था। इन दो सालों में उनके बेटे से कभी परिवार को मिलने नहीं दिया गया। कभी-काभी बहुत मुश्किल से फोन पर ही उससे बात हो पाती थी। मृतक की माँ ने बताया कि बस इतना पता है कि उससे नेटवर्किंग के नाम पर ठगी करना सिखाया जाता था।

पप्पू ने रोहित के बीमार होने की दी सूचना

लड़का उनके चंगुल से छूटकर भाग ना जाए इस डर से कंपनी उन्हें कभी एकमुश्त पैसा नहीं देती थी। कहा कि सुबह में किसी पप्पू कुमार नाम के लड़के ने रोहित के बीमार होने की सूचना दी। यहां पहुंचने पर पता चला कि उनके बेटे की मौत हो गई थी। सदर एसडीपीओ संतोष कुमार राय ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए छानबीन की जा रही है।

अगली खबर

two children died in rohtas

रोहतास पत्रिका/कोचस: जिले के कोचस थाना क्षेत्र के ओझवलिया गांव में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां खेलने के दौरान एक पुरानी कार का गेट लॉक हो जाने से दो भाइयों की दम घुटने से मौत हो गई। दोनों मृतक ओझवलिया निवासी मंटू यादव के 10 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार और 8 वर्षीय पुत्र आकाश कुमार बताए जाते है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों बच्चे शुक्रवार की शाम अन्य बच्चों के साथ खेल रहे थे। खेल-खेल में ही वे अपने पड़ोस में सालों से खड़े पुराने कार में गेट खोल कर छिप गए और गेट बंद कर लिया। इसके बाद गेट  खोलने पर नहीं खुला और दम घुटने से दोनों बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई।

पुरानी कार अंदर से हुई लॉक

स्थानीय लोगों ने बताया कि मंटू यादव के घर के पास काफी सालों से एक कार खड़ी थी। उनके दोनों बेटे खेलते-खेलते कार में बैठ गए और अंदर से गेट को बंद कर लिया। गेट बंद हो जाने के वजह से अंदर ही दम घुटने से दोनों बच्चे बेहोश हो गए। काफी देर तक जब बच्चे कहीं दिखाई नहीं दिए तो उनकी खोजबीन शुरू की गई। इसी बीच परिजन की नजर कार के अंदर गई।

आनन-फानन में बच्चों को कार का शीशा तोड़ अंदर से निकाला गया और पास के अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। मंटू यादव की दो बेटियां हैं और दो बेटे थे। दोनों बेटियां बड़ी है, दोनों बेटों की एक साथ मौत से घर के चिराग बुझ गए। दोनों बच्चों का अंतिम संस्कार गांव में ही किया।

Source: Dainik Bhaskar

ताज़ा खबरें